Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sial hoisted the flag in 100 meter race

Jhajjar-Bahadurgarh News: 100 मीटर दौड़ में सियाल ने लहराया परचम

Tue, 20 Aug 2024 10:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 20 Aug 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Sial hoisted the flag in 100 meter race
-फोटो 58 : कराटे प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के हाथ मिलवाती प्राचार्य अर्पिता आचार्या।
बहादुरगढ़। मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय खेलों के तीसरे दिन लड़कियों की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें लड़कियों ने खूब पसीना बहाया। खेलों का आयोजन रेलवे रोड स्थित राजकीय मॉडर्न संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वाईस प्रिंसिपल ऋषि सहरावत की देखरेख में हुआ। वहीं 21 अगस्त को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न होगी। 23 से 27 अगस्त तक जिला स्तरीय खेलों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

लड़कियों की कराटे प्रतियोगिता केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल में हुई। स्कूल प्रिंसिपल अर्पिता आचार्य ने सभी लड़कियों को खेलों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। अंडर-14 लड़कियों में हरनूर, नाविका, निधि, हरिता, एंजेल, कृतिका, डोएल, पारुल, सान्वी, नीरू व वंशिका ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कियों में समीक्षा, सोनम, रिया, राधिका, सोनिका, सानिया, विधि, मुस्कान, अवंतिका, अदिति व वर्षिता ने पहला स्थान पाया। अंडर-19 लड़कियों में वंशिका, दीपिका, कुमुद, कल्पना, हन्नी, आयुषी, हिमांशी, वंदना, प्राची, साक्षी व भव्या ने पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की कराटे की प्रतियोगिता में एसआर सेंचुरी स्कूल के खिलाड़ी अव्वल रहे।
विज्ञापन

ताइक्वांडो अंडर-14 लड़कियों में 24 किलो में राधिका, 26 में यशस्वी 29 में निधि, 32 मं गरिना, 35 में सोनल, 38 में तानिया व 38 में अविशा ने पहला स्थान पाया। क्रिकेट में अंडर-14, 17 व 19 लड़कियों का ट्रायल लिया गया। अंडर-19 लड़कियों में 100 मीटर दौड़ में सियाल ने पहला और तन्नू ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर में तन्नू पहले व लक्षिता दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर में लक्षिता ने पहला व प्रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में समीक्षा ने पहला व ज्योति ने दूसरा स्थान पाया। लॉन्ग जंप में भूमिका ने पहला, हाई जंप में भूमिका ने पहला व सिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। शॉट पुट में पल्लवी पहले व हंसिका दूसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में चेतना ने पहला व खुशबू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। आर्चरी अंडर-17 लड़कियों में निकिता व अंडर-19 लड़कियों में तन्नू ने पहला स्थान हासिल किया। इस मौके पर डीपीई धर्मबीर, संजय, परमजीत, हरेंद्र, मंजीत, विजय, पीजीटी दिनेश, देवेंद्र, धर्मेंद्र, पीटीआई सुनील राणा, जितेंद्र सुहाग, गीता, सीता सैनी, पीटीआई बिजेंद्र सोलधा, राकेश, रविंद्र, सुनील खत्री, डॉ. अरुण, धर्मेंद्र, राजेश, मंजू, अनीता, कराटे कोच इशांत राठी, सुमित छिल्लर, पंकज तंवर, विशाल मालिक, पीटीआई रेनू, मंजू, नीलम ने निर्णायक भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed