फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   SI and constable given final farewell with respect

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसआई व सिपाही काे सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Wed, 06 Aug 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 06 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
SI and constable given final farewell with respect
05jjrp11- कांस्टेबल अमित के अंतिम संस्कार में पहुंचकर पुष्प अर्पित करते पुलिस अ​धिकारी।
झज्जर। गुरुग्राम क्राइम ब्रांच में तैनात झज्जर के दो पुलिस कर्मियों की उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में हुए एक्सीडेंट में मौत के बाद शव देर रात उनके निवास पर पहुंचे। यहां शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मंगलवार को सुबह कांस्टेबल अमित के शव का रामबाग शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। अमित के शव को छोटे भाई अजीत ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

इससे पहले राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। यहां क्राइम ब्रांच गुरुग्राम से एसीपी मुकेश ने पहुंचकर चिता पर पुष्प अर्पित किए। गार्द ने हवाई फायर कर अंतिम सलामी दी। वहीं अंतिम संस्कार के बाद अमित के घर पर भी परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। हर कोई परिवार को ढांढस बंधाता दिखा। यहां बता दें कि झज्जर के सीताराम गेट निवासी अमित 2018 में पुलिस में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन

उनकी इस समय ड्यूटी गुरुग्राम में थी। वह रविवार को केस के सिलसिले में सब इंस्पेक्टर संजय व अन्य साथियों के साथ जा रहे थे। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के पास सड़क हादसे में अमित और संजय की मौत हो गई थी। सोमवार देर रात शव घर पहुंचे। मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

05jjrp11- कांस्टेबल अमित के अंतिम संस्कार में पहुंचकर पुष्प अर्पित करते पुलिस अधिकारी।

05jjrp11- कांस्टेबल अमित के अंतिम संस्कार में पहुंचकर पुष्प अर्पित करते पुलिस अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed