फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Shyam devotees danced on the arrival of Madar Express train going to Ringas Khatu Shyam.

Jhajjar-Bahadurgarh News: रिंगस खाटू श्याम जाने वाली मदार एक्सप्रेस ट्रेन के आगमन पर झूमे श्याम भक्त

Mon, 02 Sep 2024 05:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Shyam devotees danced on the arrival of Madar Express train going to Ringas Khatu Shyam.
झज्जर। रोहतक से रिंगस खाटू श्याम चलने वाली मदार एक्सप्रेस ट्रेन का रविवार को झज्जर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर खाटू श्याम भक्त झूम उठे, उन्होंने ट्रेन का और आने वाले यात्रियों का स्वागत किया। इस ट्रेन का झज्जर रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया है। रविवार दोपहर को मदार एक्सप्रेस ट्रेन रोहतक से चलकर 2 बजकर 03 मिनट पर झज्जर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां पहुंचने पर यात्रियों और व्यापार मंडल ने ट्रेन का स्वागत किया। कई श्याम भक्त श्री खाटू धाम की यात्रा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

स्टेशन पर यात्रियों ने खुशी जताते हुए बताया कि एनसीआर क्षेत्र में होने के कारण यहां रेल संचालन की उपयोगिता बढ़ जाती है। इससे धार्मिक यात्रियों के अलावा व्यापार में भी लाभ होगा। फिलहाल यात्रियों की सुविधा अस्थाई है, यह 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। इसके लिए रेलवे अधिकारियों से मांग है कि इसे नियमित किया जाए। इस पर रेल अधिकारियों ने कहा है कि लोगों की मांग और जरूरत के अनुसार रेल को स्थाई भी किया जा सकता है। फिलहाल दिसंबर तक ट्रेन के कुल 122 फेरे होंगे। खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की ओर से यह ट्रेन बड़ी सौगात है। अब रोहतक से झज्जर वाया रेवाड़ी होते हुए स्पेशल ट्रेन रिंगस तक जाएगी। इसके अलावा झज्जर और बहादुरगढ़ के अलावा याकूबपुर, दादरी तोए, पाहसौर में कई निजी नामी कंपनियों के वेयरहाउस बन गए हैं। यहां से प्रतिदिन सामान और लोगों का आवागमन होता है, इसका लाभ उनको भी मिलेगा। व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा, उप प्रधान सतपाल सैनी, धर्मबीर, डाक्टर सुभाष और सुनील मौजूद रहे और यात्रियों को शुभकामनाएं देकर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन



पहले दिन 60 ने किया सफर
जैसे ही रोहतक से रेल झज्जर पहुंची तो स्टेशन से 60 यात्रियों ने राजस्थान के रिंगस के लिए टिकट खरीदी और रेल में सफर शुरू किया। झज्जर से रिंगस के लिए श्याम भक्तों को 75 रुपये की टिकट निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त अन्य स्टेशन से भी यात्रियों ने रेल का लाभ उठाया। राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू धाम के लिए रेल सेवा को लेकर श्याम भक्तों में खासा उत्साह रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे स्टेशन
रेलगाड़ी का ठहराव झज्जर से दोपहर दो बजकर 5 मिनट से होगा जो कि राजस्थान रिंगस शाम 6 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी। झज्जर से गोकुलगढ़ के बाद रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मावडा, नीम का थाना, भगेगा, कावंट, श्रीमाधोपुर होते हुए रिंगस शाम 6 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं वापस आने के लिए मंदार एक्सप्रेस सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर रिंगस से चलेगी और झज्जर सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed