फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Showroom de 25 millions de vol mobiles

शोरूम से 25 लाख के मोबाइल चोरी

Fri, 05 Dec 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़ Updated Fri, 05 Dec 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
Showroom de 25 millions de vol mobiles

शहर थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर बुधवार देर रात चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


मोबाइल शोरूम की दुकान के शटर उखाड़कर दुकान में रखे करीब 25 लाख रुपये के मोबाइल फोन और साठ हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

बाद में पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी, सीआईए, एसआईटी और डीएसपी धीरज कुमार, डीएसपी अनूप सिंह पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

वहीं, बीच बाजार इतनी बड़ी वारदात हो जाने से व्यापारी भड़क गए और बाजार बंद कर दिया। व्यापारी बाजार के बीचों-बीच धरना देकर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


हालांकि, वहां मौजूद थाना प्रभारी सतनारायण, डीएसपी अनूप सिंह ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी मौके पर एसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में एसपी राजेश दुग्गल मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को जल्द आरोपियों को पकड़ने के आश्वासन पर बाजार खुलवाया। पुलिस ने अज्ञात चोरों को पकड़ने के लिए सीआईए और एसआईटी की दो टीमों का गठन किया है।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे डायमंड टेलीकॉम के संचालक हिमांशु ग्रोवर अपने पिता के साथ दुकान पर पहुंचा।

दुकान के शटर के सेंटर लॉक की जगह से शटर उखड़ा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब शटर ऊपर उठाया गया तो दुकान के अंदर चारों तरफ मोबाइल फोन के खाली डिब्बे बिखरे हुए थे।

खास बात यह कि चोर केवल महंगे मोबाइल फोन ही अपने साथ ले गए और छोटे मोबाइल तथा अन्य सामान वहीं छोड़ गए। शोरूम में चोरी होने की सूचना पूरे बाजार में जंगल की आग की तरह फैल गया।

पुलिस से पहले व्यापारियों का जमावड़ा लग गया। बाद में पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची और जांच की। साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने पूरे शोरूम की बारीकी से जांच की तथा साक्ष्य जुटाए।

व्यापारियों ने बाजार बंद कर जताया रोष
व्यापारी के साथ इतनी बड़ी वारदात हो जाने से खफा व्यापारियों ने बाजार बंद कर अपना रोष जताया। व्यापारी नेता राकेश अरोड़ा, रामसिंह कुच्छल, वीरेन्द्र खुराना भी मौके पर पहुंच गए और बीच बाजार धरना देकर बैठ गए।

व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एसपी राजेश दुग्गल मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाया तथा आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर बाजार खुलवाया।

व्यापारियों ने यहां पर एसपी से पुलिस गश्त बढ़ाने और बाजार में दिन के समय में भी पुलिस की तैनाती की मांग रखी।

क्या-क्या ले गये चोर

पीड़ित दुकानदार हिमांशु ग्रोवर ने बताया कि चोर उनकी दुकान से करीब 12 लाख रुपये के सोनी के और करीब 10 लाख रुपये के एचटीसी, सैमसंग, नोकिया तथा पैनासोनिक कंपनी के मोबाइल, रिपेयर के लिए आए हुए करीब 2 लाख रुपये के मोबाइल, करीब पचास हजार रुपये के रिचार्ज कूपन और अन्य मैमोरी कार्ड, साठ हजार रुपये नगद और गल्ले में रखे चांदी के सिक्के भी उठा ले गए। इससे चलते उनका पच्चीस लाख से अधिक का नुकसान हो गया है।


बंद थे दुकान के सीसीटीवी कैमरे

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे रात के समय बंद थे। इसके चलते आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।

दुकानदार हिमांशु ने बताया कि रात के समय वह दुकान के बिजली के सभी उपकरण बंद करके चले जाते हैं। इसके चलते सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो जाते हैं।

क्या कहते हैं एसपी
इस संबंध में एसपी राजेश दुग्गल का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed