फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Shortage of medicines in civil hospital, patients are forced to buy from outside

Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल में दवाओं का टोटा, बाहर से खरीदने को मजबूर हैं मरीज

Thu, 14 Mar 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 14 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Shortage of medicines in civil hospital, patients are forced to buy from outside
बहादुरगढ़। एक तरफ प्रदेश सरकार लोगों को उच्च स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दम भर रही है। जबकि बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में एंटीबायोटिक, गैस, खांसी व एलर्जी तक की दवाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में मरीजों को काफी पैसा खर्च कर बाहर निजी दुकानों से दवाईयां खरीदनी पड़ रही हैं। इससे मरीजों को न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा बल्कि मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन अलग-अलग बीमारियों से संबंधित इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों की संख्या लगभग 500 के आसपास है। इनमें 200 से अधिक खांसी, जुकाम, बुखार व पेट की तकलीफ के अलावा एलर्जी के होते हैं। खास बात यह है कि मरीजों को यहां पर डॉक्टरों द्वारा परामर्श ही फ्री में मिलता है, लेकिन दवाईयां बाहर से खरीदनी पड़ती हैं। मौसम बदलाव के कारण लोगों को खांसी बुखार हो रहा है। यहां लिखी जाने वाली दवाएं अस्पताल के दवा काउंटर पर उपलब्ध नहीं हैं। कई मरीजों, तिमारदारों ने सरकार व जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि अस्पताल के साथ सस्ती दवाओं का केंद्र खोला जाए ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन





देर तक लाइन में लगे, नहीं मिली दवाई
केस एक

बुधवार को लाइनपार निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उसके बेटे को दो दिन से खांसी बुखार हो रहा है। वह नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे तो डाक्टर ने जांच करके दवाई लिख दी। जब वे दवा लेने के लिए अस्पताल में लाइन में लगे, लेकिन दवाईयां नहीं मिली। इससे उनका न केवल समय बर्बाद हुआ बल्कि मानसिक परेशानी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो



पटेल नगर निवासी छोटूराम ने बताया कि पिछले कई दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव के कारण मेरे बेटे को खांसी जुकाम हो गया हैं। नागरिक अस्पताल में डाक्टर ने जांच की, लेकिन उनके द्वारा लिखी हुई दवाई अस्पताल में नहीं मिली।
केस तीन



सैनिक नगर निवासी रानी कुमारी ने बताया कि उनके सिर में दर्द था तो इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी। यहां डाक्टर ने जांच तो की, लेकिन दवाई नहीं मिली। बाहर से दवाईयां खरीदनी पड़ी। फिर सरकारी अस्पताल में इलाज कराने का क्या फायदा।





वर्जन...

बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में रोहतक स्थित वेयर हाउस से दवाईयां मिलती हैं। वहां पर डिमांड भेजी गई है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में दवाईयां आ जाएंगी। अस्पताल में कुछ दवाएं फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं, इनके अलावा जरूरत के अनुसार दवाओं व अन्य सामान की मांग भेजी जा चुकी है।

- मंजू कादियान, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, बहादुरगढ़।



-फोटो 62 : नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए लाइन में खड़े मरीज।

-फोटो 63 : धर्मेंद्र कुमार

-फोटो 64 : छोटूराम

-फोटो 65 : रानी कुमारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed