फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Shopping worth Rs 1.73 lakh done using police personnel's credit card, case registered

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस कर्मी का क्रेडिट कार्ड प्रयोग कर 1.73 लाख की शॉपिंग की, केस दर्ज

Tue, 09 Jul 2024 06:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 09 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Shopping worth Rs 1.73 lakh done using police personnel's credit card, case registered
झज्जर।साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब भी दो मामले सामने आए हैं। एक मामले में व्यक्ति को फोटो, वीडियो भेजकर वायरल करने की धमकी देकर 43 हजार रुपये ठग लिए तो दूसरे मामले में पुलिस कर्मचारी का क्रेडिट कार्ड प्रयोग कर एक लाख 73 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

नूना माजरा निवासी एवं हरियाणा पुलिस में ईएसआई के पद पर यातायात थाना बहादुरगढ़ में तैनात पुलिस कर्मी का क्रेडिट कार्ड का अज्ञात ने प्रयोग कर आनलाइन शॉपिंग की। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। नूना माराज निवासी सतपाल सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसने अपने बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए अनुरोध किया था, लेकिन क्रेडिट कार्ड आज तक उसे नहीं मिला और न ही कोई मैसेज आया। न ही बैंक ने कोई जानकारी दी। बाद में बैंक से फोन आए कि उसका क्रेडिट कार्ड का बिल एक लाख 73 हजार रुपये है। उसने बैंक में जाकर उसे ब्लॉक करने के लिए कहा, लेकिन बैंक ने पहले पैसे जमा कराने को कहा। उसने ब्याज सहित राशि जमा करा दी और उसके बाद बैंक ने उसे ब्लॉक कर दिया। बाद में जांच कराई तो सामने आया कि उसके क्रेडिट कार्ड से आनलाइन शॉपिंग की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर मारौत निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी है कि 26 जून को उसके मोबाइल पर अंजाम नंबर से कॉल आया और उसने दो फोटो उसके पास भेजे। वह डराने लगा कि वह इनको वायरल कर देगा, जिससे उसकी बदनामी हो जाएगी। फिर उसने एक नंबर दिया और बात करने को कहा। उसने बात की तो उसने रुपयों की मांग की। उसने उक्त के कहने अनुसार 46104 रुपये डलवा लिए। बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed