फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Shivalaya temple was established about 400 years ago

Jhajjar-Bahadurgarh News: करीब 400 वर्ष पहले स्थापित हुआ था शिवालय मंदिर

Tue, 25 Feb 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 25 Feb 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Shivalaya temple was established about 400 years ago
24jjrp25- झज्जर के बादली रोड ​स्थित ​शिवालय। संवाद
झज्जर। शहर के शिवालय मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है। करीब 400 वर्ष पहले यहां से एक बैलगाड़ी में शिवलिंग को लेकर जाया जा रहा था। इस दौरान शिवलिंग को आगे नहीं लेकर जाया जा सका तो यहीं पर शिवलिंग को स्थापित कर दिया गया। इसके बाद से ही मंदिर का नाम शिवालय मंदिर है। यहां पर फाल्गुन माह के बजाय सावन महीने में अधिक श्रद्धालु जल चढ़ाते हैं।
विज्ञापन

शहर के बादली रोड पर स्थित शिवालय मंदिर में हर वर्ष श्रद्धालु कावड़ लेने के लिए जाते हैं। इस बार भी श्रद्धालु डाक कावड़ लेने के लिए गए हैं, जो महाशिवरात्रि पर शिवालय मंदिर में जल चढ़ाएंगे। इसके अलावा सावन के महीने में यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जल चढ़ाते हैं। शिवालय मंदिर के पुजारी रामस्नेहीदास ने बताया कि वह यहां पर करीब 40 वर्ष पहले इस मंदिर में आ कर सेवा शुरू की, लेकिन उस वक्त इस मंदिर में कम सुविधाएं थीं। बहुत कम श्रद्धालु यहां पर दर्शन के लिए आते थे और यहां पर साफ-सफाई की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके बाद उन्होंने यहां पर साफ-सफाई की और मंदिर के प्रांगण में सुधार किया। मंदिर में बने कमरों को भी उनके आने के बाद ही बनाया गया था।
विज्ञापन

24jjrp25- झज्जर के बादली रोड स्थित शिवालय। संवाद

24jjrp25- झज्जर के बादली रोड स्थित शिवालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed