{"_id":"65e38131f55b565ea309c044","slug":"shiva-yoga-siddha-yoga-and-chaturgrahi-yoga-being-formed-on-mahashivratri-after-72-years-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108391-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 72 साल बाद महाशिवरात्रि पर बन रहा शिव योग, सिद्ध योग और चतुर्ग्रही योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 72 साल बाद महाशिवरात्रि पर बन रहा शिव योग, सिद्ध योग और चतुर्ग्रही योग
Sun, 03 Mar 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इस दिन का शिव भक्त बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इस कारण इस दिन को अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है।इस बार 72 साल बाद महाशिवरात्रि पर अद्भुत शिव योग, सिद्ध योग और चतुर्ग्रही योग का संयोग बन रहा है। साथ ही शुक्र प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है, जोकि मां लक्ष्मी को समर्पित है। महासंयोग में भगवान शिव की पूजा और आराधना फलदायी होगी। इस दिन शिव स्तुति, शिव चालीसा, रुद्राष्टक, शिवपुराण आदि का पाठ करना लाभदायक है।
शिव मंदिर बेरी गेट के पंडित सुनील दत्त शास्त्री ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन भक्तगण भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखने के साथ विभिन्न तरह के उपाय अपनाते हैं। इस दिन शिवलिंग की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, आक का फूल सहित कई चीजों को अर्पित किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ शाम 9 बजकर 57 मिनट पर होगा, जो 9 मार्च को संध्याकाल 6 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगी। शिवजी की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। इसलिए इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च को रखा जाएगा।