फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sheela Nafe Singh Rathi filed nomination after Havan.

Jhajjar-Bahadurgarh News: हवन के बाद शीला नफे सिंह राठी ने किया नामांकन

Thu, 12 Sep 2024 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Sheela Nafe Singh Rathi filed nomination after Havan.
बहादुरगढ़। इनेलो-बसपा प्रत्याशी शीला नफे सिंह राठी के कार्यालय पर बुधवार को हवन हुआ। इसमें परिवार के सदस्यों सहित इनेलो-बसपा गठबंधन कार्यकर्ताओं ने आहूति डाली और प्रत्याशी शीला नफे सिंह राठी की जीत के लिए प्रार्थना की। इसके बाद शीला नफे सिंह राठी पांच सदस्यीय टीम के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंची।
विज्ञापन

शीला नफे राठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सुझाव पर ही उन्होंने सादगी के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनके कार्यालय पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वह बहादुरगढ़ हलके में जनसंपर्क अभियान चला रही हैं, उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। हलके की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रही है। शहर में अमृत योजना पर 100 करोड़ योजना पर खर्च करने के बावजूद जनता दूषित पेयजल पीने को मजबूर है। भाजपा और कांग्रेस ने दोनों हाथों से मिलकर जनता की खून पसीने की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम किया है। शीला नफे सिंह राठी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के लूट के शासन को खत्म करने का अब जनता मन बना चुकी है। वह हलके की जनता के आशीर्वाद से इस चुनाव को जीतकर सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाएंगी। उन्हें हलके की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनके विधायक बनने के बाद बहादुरगढ़ हलके में चहुंमुखी विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed