{"_id":"c342347c6afe49e4ad9a1f38f97abe65","slug":"shav-got-off-the-murder-of-a-young-woman-in-the-sack-ashanka-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरी में बंद मिला युवती का श्ाव हत्या की आश्ांका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरी में बंद मिला युवती का श्ाव हत्या की आश्ांका
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
Updated Sun, 12 Oct 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
जहाजगढ़ और छुछकवास के बीच से गुजरने वाली ड्रेन नंबर आठ से रविवार की सुबह एक युवती का शव बोरे में बंद मिला।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद छुछकवास चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को ड्रेन से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
मृतका के गले पर रस्सी से दबाए जाने के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिस को सुबह करीब दस बजे ड्रेन नंबर आठ के पंप हाउस के कर्मचारी ने सूचना दी कि ड्रेन में एक बोरी पड़ी है, जिसका मुंह ऊपर से बंद है।
बोरी में क्या है, इसका कुछ पता नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी को ड्रेन से बाहर निकलवाया।
बोरी को खोल कर देखा तो उसमें एक युवती का शव था। मृतका के गले पर निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि यह निशान रस्सी से गला दबाने के कारण बने हैं।
मृतका की उम्र 22 साल के आसपास है। प्रथम दृष्टया लगता है कि पहले युवती का गला घोंटा गया और इसके बाद शव को बोरे में बंद करके ड्रेन में फेंक दिया गया।
शव एक दिन पुराना ही लगता है। पुलिस ने मौके से आवश्यक सबूत जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया।
पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होते ही हत्यारोपी तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
शिनाख्त के लिए आसपास के जिला पुलिस से भी सभी लापता युवतियों के बारे में जानकारी मांगी जा रही है।
छुछकवास पुलिस चौकी इंचार्ज अभय सिंह राठी का कहना है कि जरूरत पड़ी तो मृतका के इश्तहार भी छपवाए जाएंगे ताकि उसकी शिनाख्त हो सके।
प्रथम दृष्टया मौत का कारण गला दबना दिखाई देता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक कारणों का पता चल जाएगा।
चार माह पहले सूटकेस में मिला था शव
इसी तरह का एक मामला करीब चार महीने पहले भी सामने आया था। ड्रेन नंबर आठ में ही मरोत गांव के नजदीक एक सूटकेस में शव मिला था।
शव पुराना होने के कारण कंकाल में बदल चुका था। इस कारण शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वह मामला अभी तक पुलिस सुलझा नहीं पाई है।
अगर इस मामले में भी युवती की शिनाख्त नहीं हो पाती है, तो पुलिस के आरोपी तक पहुंचना मुश्किल होगा।