फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Shagufta and Sevaram got first place in the race.

Jhajjar-Bahadurgarh News: दौड़ में शगुफ्ता और सेवाराम ने पाया पहला स्थान

Fri, 04 Oct 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 04 Oct 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Shagufta and Sevaram got first place in the race.
-फोटो 57 : दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक।
बहादुरगढ़। नोएडा में गांधी जयंती पर हुई दौड़ प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने परचम लहराया। इसमें 5, 10 और 16 किलोमीटर की दौड़ हुई। 16 किलोमीटर की लड़कियों की दौड़ में बीआरजी की धावक शगुफ्ता ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि लड़कों में सेवाराम ने बाजी मारी। बीआरजी के 27 धावकों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन


बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि धावक गुलाब सिंह ने 16 किलोमीटर दौड़ में दूसरा और अशोक कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता नोएडा के एपीजे स्कूल में हुई। जिसमें दिल्ली एनसीआर, उत्तरप्रदेश, हरियाणा के 900 धावकों ने भाग लिया। इस दौड़ का उद्देश्य स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना था।
विज्ञापन

छिल्लर ने बताया कि राज कपूर मोर ने 16 किलोमीटर में पांचवां स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि 16 किलोमीटर ओपन में टॉप 4 धावक बीआरजी ग्रुप से ही रहे। वही 16 किलोमीटर दौड़ में 50+ से ऊपर आयु वर्ग में राजेश रघुवंशी ने दूसरा, 60 से ऊपर आयु वर्ग में सुनील ने तीसरा स्थान पाया। 10 किलोमीटर महिलाओं में 35+ में ममता कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं। 10 किलोमीटर पुरुषों में 35+ आयु में विजेंदर कुमार ने दूसरा स्थान, 50+ आयु वर्ग में बह्मप्रकाश मान ने पहला, शमशेर सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 किलोमीटर ओपन दौड़ में दीपक ने तृतीय, 35+ से ऊपर आयु वर्ग में राजेश कुमार ने दूसरा, कृष्णा ने तृतीय स्थान, 5 किलोमीटर में 50+ प्लस आयु में राकेश छाबड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता धावकों को पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नीरज छिल्लर, अतुल, राकेश, दीपक, कौशल शर्मा, श्याम, राजीव कुमार, डॉ. इमरोज खान, आयशा खान, विहान छिल्लर, मनोज ने दौड़ पूरी की।







--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed