{"_id":"5866b4e44f1c1b445ceece31","slug":"sex-investigation-busted-two-doctors-and-a-broker-control-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, दो डाक्टर और एक दलाल काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, दो डाक्टर और एक दलाल काबू
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग झज्जर की टीम ने शुक्रवार को दिल्ली में रेड मारकर लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया। टीम ने डिकाय पेशेंट का सहारा लेकर दिल्ली के नर्सिंग होम के डॉक्टर, अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर और एक एजेंट को रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
टीम में सीएमओ डॉ. रमेश धनखड़ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जिले के लोग दिल्ली में जाकर लिंग जांच करवा रहे हैं। इस पर उन्होंने एक टीम तैयार की जिसमें डॉ. राकेश डिप्टी सीएमओ, ड्रग अधिकारी संदीप हुड्डा शामिल थे। सीएमओ डॉ. रमेश धनखड़ के नेतृत्व में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम डिकॉय पेशेंट के साथ लिंग जांच गिरोह को पकड़ने के लिए दिल्ली पहुंची। टीम के साथ सीआईए बहादुरगढ़ भी मौजूद रही। टीम ने अपने डिकॉय पेशेंट को उसके द्वारा तय किये गए सौदे अनुसार चौहान नर्सिंग होम पर लिंग जांच के लिए भेज दिया। इस पर अस्पताल की संचालिका डॉ सुरबाला ने अपने नर्सिंग होम पर जांच न करके अपने एजेंट मुन्ना के साथ डिकॉय पेसेंट को उत्तरी दिल्ली के एडवांस डायोगन्स्टिक सेंटर पर भेज दिया। जहां के रेडियोलॉजिस्ट ने डिकॉय पेशेंट की लिंग जांच करके उसे बता दिया। इस पर टीम ने रेड मारकर डॉ. को काबू कर लिया। टीम ने डॉ. सुरबाला से 14 हजार और एजेंट मुन्ना से 1 हजार रुपये बरामद कर लिए। वहीं टीम की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने चौहान नर्सिंग होम की डॉ. सुरबाला, एडवांस डायोगन्स्टिक सेंटर के डॉ. सान्याल और एजेंट मुन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
15 हजार में फाइनल हुई थी डील
स्वास्थ्य विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि दिल्ली में इस प्रकार का गोरखधंधा चल रहा है। इस पर विभाग ने 1 डिकॉय पेशेंट डॉ. सुरबाला के पास कुछ समय पहले जांच का सौदा करने के लिए भेजा गया था। जांच के लिए डील 15 हजार में फाइनल हुई थी तो टीम ने रेड के लिए टीम गठित की। टीम गठित होने के बाद सुचना लीक होने का संदेह हुआ तो यह रेड कुछ दिन पूर्व स्थगित कर दी गयी थी लेकिन शुक्रवार को अचानक से टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. रमेश धनखड़ के बताया कि हमें जानकारी मिली थी की दिल्ली के एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर इस तरह का धंधा चल रहा है। इस पर उन्होंने टीम गठित की और शुक्रवार को रेड कर दी। रेड में लिंग जांच के 3 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इनके खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज करवा दिया है