फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sewerage treatment plant will be built in Mandauthi with Rs 13.97 crores

Jhajjar-Bahadurgarh News: मांडौठी में 13.97 करोड़ से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

Wed, 26 Jun 2024 06:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 26 Jun 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Sewerage treatment plant will be built in Mandauthi with Rs 13.97 crores
ग्राम पंचायत माण्डौठी
झज्जर। प्रदेश में दस हजार या इससे अधिक आबादी वाले गांवों को महाग्राम योजना में शामिल किया गया है। इस योजना में शामिल गांवों को सीवर व पानी की शहरी तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी। जिले के गांव मांडौठी को भी इस योजना में शामिल किया गया है। मांडौठी गांव में पेयजल व सीवर की सुविधा होगी। पूरे गांव में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। उसके साथ ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

अब तक गांव में 70 लीटर प्रति व्यक्ति पेयजल उपलब्ध कराने का प्रावधान है, लेकिन महाग्राम योजना के तहत इस गांव में प्रति व्यक्ति 135 लीटर पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए गांव के जलघर भी अपग्रेड किया जाएगा। इस प्रकार की व्यवस्था अब तक शहरों में ही होती थी।
विज्ञापन

गांव में सीवर व्यवस्था तो होगी ही, साथ में पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से 13 करोड़ 97 लाख 41 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। गांव में 2.5 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। फिलहाल इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टेंडर मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed