फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sewerage lines will be buried in many colonies of the city, new manhole will be built

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर की कई काॅलोनियों में दबेगी सीवरेज लाइन, बनाए जाएंगे नए मैनहोल

Sun, 22 Jun 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 22 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sewerage lines will be buried in many colonies of the city, new manhole will be built
झज्जर। नगर परिषद ने शहर की कई काॅलोनियों में नई गलियां बनानी हैं। गलियां बनने से पहले उनमें सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी और नए मैनहोल बनाए जाएंगे। इससे लोगों को सीवरेज लाइन बिछने के बाद राहत मिलेगी। इस प्रोजेक्ट पर 74.37 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से शहर की कई काॅलोनियों की छोटी गलियों में सीवरेज लाइन बिछाने की मांग जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को भेजी थी। जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ऐसी गलियों के लिए एस्टीमेट तैयार किया था। यह एस्टीमेट 74.37 लाख रुपये का बना था। उसे विभाग की तरफ से मुख्यालय के पास अप्रूवल के लिए भेजा था।
विज्ञापन

अब अप्रूवल मिल चुकी है। अप्रूवल मिलने के बाद जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से इनके लिए ऑनलाइन टेंडर लगा दिए हैं। इसके लिए 23 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। उसके बाद तकनीकी व फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। यह काम वर्क ऑर्डर जारी होने के 6 माह में पूरा किया जाएगा। सीवरेज लाइन डलने और नए मैनहोल बनने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ गलियां बन भी चुकीं
नगर परिषद की तरफ से एक दर्जन से अधिक गलियों में सीवरेज लाइन दबाने की मांग की थी। जन स्वास्थ्य विभाग ने एस्टीमेट मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा था, जिसमें कुछ समय लग गया। ऐसे में अब नगर परिषद की तरफ से कुछ गलियों में निर्माण का काम भी शुरू कर दिया और कुछ में पूरा भी हो गया। ऐसे में अब उन गलियों में बाद में सीवरेज लाइन डाली जाएगी।


वर्जन
नगर परिषद ने कुछ छोटी गलियों में सीवरेज लाइन डालने की मांग की थी। उसका एस्टीमेट मुख्यालय के पास भेजा गया था। अप्रूवल होने के बाद आनलाइन टेंडर लगा दिए गए हैं।
- अश्वनी सांगवान, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed