फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sewer overflow in Ashok Nagar, dirty water accumulated in the streets

Jhajjar-Bahadurgarh News: अशोक नगर में सीवर ओवरफ्लो, गलियों में जमा हुआ गंदा पानी

Thu, 05 Jun 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 05 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Sewer overflow in Ashok Nagar, dirty water accumulated in the streets
-फोटो 53 : अशोक नगर कॉलोनी में जमा सीवरेज का पानी। स्रोत पाठक
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड नंबर 20 के अंतर्गत आने वाले अशोक नगर में एक महीने से लोग सीवर ओवरफ्लो होने से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। घर से निकलते ही लोगों का पहला पैर इस गंदे पानी में जाता है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वार्ड जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, पार्षद, नगर परिषद अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है। इसके बावजूद समाधान होना तो दूर, किसी अधिकारी या पार्षद ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा तक नहीं लिया है। अब उमस वाली गर्मी हो रही है। ऐसे में समस्या कम होने के बजाय बढ़ रही है। गर्मी के मौसम में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

यहां के निवासी कृष्ण गर्ग व धर्मवीर सैनी ने बताया कि अशोक नगर में सीवरेज ओवरफ्लो हो गए हैं और उनका गंदा पानी गलियों में जमा हो रहा है। इससे कॉलोनी के लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कत हो रही है। कॉलोनी की गलियों में गंदा पानी जमा होने से अब उमस भरी गर्मी में बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। गंदे पानी से उठती दुर्गंध ने कॉलोनी के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। समस्या बढ़ती जा रही है। कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, पार्षद को भी अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब आने वाले समय मानसून का होगा।
विज्ञापन

इसके बाद गलियों में पानी की निकासी की व्यवस्था सही न होने के कारण पानी जमा होगा और लोग परेशान होंगे। पहले ही सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब उनके घरों में जानकार भी आने से कतराने लगे हैं। उन्होंने नगर परिषद और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई है कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed