{"_id":"67d5d194e645e72ca0098d7d","slug":"sewer-line-blocked-in-valmiki-mohalla-dirty-water-filled-in-streets-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-113495-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वाल्मीकि मोहल्ले में सीवर लाइन ब्लॉक, गलियों में भरा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वाल्मीकि मोहल्ले में सीवर लाइन ब्लॉक, गलियों में भरा गंदा पानी
Sun, 16 Mar 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 53 : बाल्मीकि मोहल्ले में भरा सीवर का गंदा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहर के वाल्मीकि मोहल्ले में सीवरेज ब्लॉक होने के कारण गंदा पानी गलियों में जमा हो गया। इसके चलते मोहल्ले के लोग होली खेलने से वंचित रह गए। मोहल्लावासियों का कहना है कि शिकायत के बावजूद सीवरेज समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इससे मोहल्ले में बीमारियां फैलने का खतरा भी लगातार बना हुआ है।
कॉलोनी वासी रवि कुमार, अमित, विशाल, संदीप ने बताया कि उनकी कॉलोनी में होली पर्व पर बिन बारिश के एक फुट तक पानी जमा हो गया। इससे वे होली भी नहीं खेल सके। कॉलोनी में रहने वाले लोगों को घर से निकलते ही पहला पैर इस गंदे पानी में पड़ा। लोगों का कहना है कि हर दूसरे-तीसरे महीने उन्हें सीवरेज ब्लॉक होने की समस्या से जूझना पड़ता है, लेकिन न तो नेता ही इस तरफ कोई ध्यान देते हैं और नही संबंधित विभाग उनकी इस समस्या को दूर करने का काम करता है। उन्हें कॉलोनी की गलियों में सीवरेज का गंदा पानी भरने के कारण काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इस बार यह समस्या होली पर्व पर देखने को मिली। इस दौरान लोग होली का पर्व मनाने से भी वंचित रह गए। घर से बाहर निकलने पर पहला पैर गंदगी में ही पड़ा। इसके चलते लोगों ने घर से बाहर न निकलना ही सही समझा और वे त्योहार पर भी अपने घर में ही कैद होकर रह गए। यह समस्या बालौर रोड पर चुंगी से लेकर वाल्मीकि मोहल्ले में बनी रही। यहां से निकलने वाले वाहनों की वजह से कॉलोनी के घरों में उसकी छींटे गई। इससे पूरा वातावरण गंदगी युक्त बना रहा। लोगों का कहना है कि अब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में यदि मोहल्ले में यह समस्या लगातार बनी रहती है तो यहां पर भयंकर बीमारियां फैल सकती हैं। संबंधित विभाग और नेताओं को आमजन की इस समस्या की ओर से ध्यान देना चाहिए। ताकि गंदा पानी सड़क पर न फैले। अधिकारियों को सीवर सफाई करानी चाहिए। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और नेताओं से मांग की है कि जल्द से जल्द मोहल्ले की सीवर लाइनों की सफाई कराई जाए।
-फोटो 53 : वाल्मीकि मोहल्ले में भरा सीवर का गंदा पानी। संवाद