फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Several police teams are busy solving the Sahil murder case that took place in Sabzi Mandi

Jhajjar-Bahadurgarh News: सब्जी मंडी में हुए साहिल हत्याकांड को सुलझाने में जुटी है पुलिस की कई टीम

Sat, 10 May 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 10 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Several police teams are busy solving the Sahil murder case that took place in Sabzi Mandi
बहादुरगढ़। झज्जर रोड स्थित सब्जी मंडी में हुए साहिल हत्याकांड को सुलझाने में पुलिस की कई टीमें भागदौड़ कर रही हैं। हत्यारोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। हालांकि अभी तक हत्यारोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस द्वारा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में मंगलवार की देर रात कुछ युवकों में विवाद हो गया था। इस दौरान साहिल और उसके चचेरे भाई मनोज पर चाकुओं से वार किए गए थे। इस हमले में साहिल की मौत हो गई थी। मंगलवार को साहिल का जन्मदिन था। इसलिए ये मंडी में एकत्रित हुए थे। चाकू मारने का आरोप भी साहिल और मनोज के चचेरे भाई सागर व उसके एक अन्य साथी विक्रम पर है। इस संबंध में पुलिस ने परिजनों के बयान पर सागर व विक्रम के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है। सेक्टर-6 थाना व दोनों सीआईए की टीमें मामले में जांच कर रही हैं। आरोपियों तक पहुंचने के लिए टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। वीरवार को दिनभर दबिश का दौर जारी रहा। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि शाम तक नहीं हो सकी थी। जांच अधिकारी सुरेंद्र का कहना है कि आरोपियों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर यह वारदात सुलझाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed