फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Seven wrestlers won medals at the All India University Games.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सात पहलवानों ने जीते पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Seven wrestlers won medals at the All India University Games.
-फोटो 87 : ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के विजेता पहलवानों के साथ हिंद केसरी पहलवान सोनू और अर्ज
बहादुरगढ़। चंडीगढ़ में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पहलवान कपिल ने 60 किलो भार वर्ग और हरदीप छिल्लर ने 130 किलो भार वर्ग की ग्रीको रोमन कुश्ती स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया। फ्रीस्टाइल कुश्ती के पहलवान रोहित दलाल ने 57 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
विज्ञापन

फ्रीस्टाइल कुश्ती के 92 किलो भार वर्ग में राहुल दलाल, ग्रीको रोमन कुश्ती के 67 किलो भार वर्ग में कुनाल दलाल, 87 किलो भार वर्ग में कपिल फलस्वाल और 63 किलो भार वर्ग में साहिल दलाल ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं साहिल दलाल ने सीनियर नेशनल कुश्ती में गोल्ड मेडल भी पाया। 60 किलो भार वर्ग में अब साहिल सीनियर वर्ल्ड रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। साहिल ने सीनियर वर्ल्ड रैंकिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने का भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदीप छिल्लर वर्ल्ड और एशिया चैंपियनशिप में भी कई मेडल हासिल कर चुके हैं।
पदक जीतकर अखाड़े में लौटे सात पहलवानों का अखाड़े में जोरदार स्वागत किया गया। कुश्ती चैंपियनशिप 5 से 9 जनवरी तक चंडीगढ़ में हुई। मौके पर हिंद केसरी पहलवान सोनू दलाल, अर्जुन अवार्डी कोच ओमबीर पहलवान, कोच रिंकू, सुधीर कोच, सेठी पहलवान, अनुराग, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed