फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Seva Sadan at NCI is engaged in reducing the pain of cancer patients

Jhajjar-Bahadurgarh News: कैंसर रोगियों का दर्द कम करने में लगा है एनसीआई स्थित सेवा सदन

Mon, 22 Sep 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 22 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Seva Sadan at NCI is engaged in reducing the pain of cancer patients
फोटो 71: विश्राम सदन में कैंसर पीडि़त बच्चे के साथ परिजन।
बादली। बाढ़सा स्थित नेशनल कैंसर संस्थान (एनसीआई) में स्थापित विश्राम सदन में मरीजों और परिजनों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की गई। सदन कल्याणकारी योजनाओं के साथ साथ मनोरंजन और परिजनों के रहने की सुविधा के तहत ईलाज में भी सहायक साबित हो रहा है। भाऊराव देवरस सेवा न्यास ट्रस्ट की ओर से संचालित विश्राम सदन में कैंसर पीडि़त मरीज और उनके परिजनों को सड़क पर बैठकर परेशान और मानसिक कमजोर होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

विश्राम सदन के प्रबंधक राम बहादुर ने रोज-डे पर सदन में मौजूद मरीजों और तीमारदारों को बताया कि पीडि़त को मानसिक तौर पर मजबूत करने के लिए विश्राम सदन में विभिन्न क्रिया-कलापों को शुरू किया गया है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं बल्कि मनोरंजन के साधनों के बीच कैंसर पीडि़त बच्चे और परिजनों को भी तनाव मुक्त करने का प्रयास है। ट्रस्ट की ओर से संचालित विश्राम सदन ने कैंसर रोगियों और उनके परिचारकों को उपचार के चुनौतीपूर्ण दौर में एक दयालु आश्रय प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बाढ़सा एम्स टू में प्रोजेक्ट मैनेजर डाॅक्टर शीतल का कहना है कि कैंसर पीडितों को जानकारी और कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए वेबसाइट की शुरुआत की गई है। खासतौर पर बुजुर्ग लोगों के लिए अलग से लांचिंग की गई है ताकि उन्हें रोग से संबंधित केंद्र सरकारी की योजना की जानकारी मिल सके।
एनसीआई समग्र रोगी देखभाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का उदाहरण देता है, यह सुनिश्चित करता है कि व्यक्ति मन की शांति और गरिमा के साथ अपने उपचार की यात्रा पर ध्यान केंद्रित कर सके।


नेपाल सहित देश के विभिन्न राज्यों के मरीज करा रहे इलाज:
कैंसर से पीडि़त नेपाल मूल के 11 साल के एक लड़के के परिजन एक साल से एनसीआई में रहकर इलाज करा रहे हैं जबकि भूटान का एक परिवार बुजर्ग महिला के इलाज के लिए ठहरा हुआ है। इसके अतिरिक्त आंध्रपदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के लोग भी इलाज के लिए रुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed