{"_id":"672fd64d49dcd3b158070307","slug":"server-of-e-ticket-machine-failed-at-headquarters-passengers-given-manual-tickets-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1002-115355-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ई-टिकट मशीन का सर्वर मुख्यालय से हुआ खराब, यात्रियों को दी मेनुअल टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ई-टिकट मशीन का सर्वर मुख्यालय से हुआ खराब, यात्रियों को दी मेनुअल टिकट
Sun, 10 Nov 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 10 Nov 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश में शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज की बसों में सर्वर ठप हो जाने के कारण ई-टिकट जारी करने में परेशानी हुई। इस कारण शुक्रवार को पूरे दिन मशीन ठीक नहीं हुई। परिचालकों को यात्रियों को मेनुअल टिकट जारी करनी पड़ी।हरियाणा रोडवेज में यात्रियों और परिचालकों की सुविधा के लिए लगभग दो साल से ई-टिकट जारी की जाती है, लेकिन शुक्रवार को ई-टिकट का सर्वर ठप हो गया। इसकी सूचना मिलने के बाद परिचालकों को मेनुअल टिकट बॉक्स दिए गए। शुक्रवार को दिन भर परिचालकों को सफर करने वाले यात्रियों को मेनुअल टिकट जारी करनी पड़ी। जिले में 195 बसे हैं, जिनमें हर रोज रोज लगभग 30 हजार लोग बसों में सफर करते हैं। बताया गया कि ई-टिकट सर्वर हिसार और चंड़ीगढ़ से नियंत्रित किया जाता है, इसके बाद शनिवार अल सुबह दो बजे के आसपास सर्वर को ठीक किया गया। वहीं हैप्पी कार्ड पर सफर करने वाले यात्रियों को मशीन ना चलने के किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए यात्रियों की आईडी चैक कर फ्री में सफर करने दिया गया।
शुक्रवार को ई-टिकट जारी करने वाली मशीन सर्वर ठप हो जाने के कारण यात्रियों को परिचालकों को टिकट जारी करने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए मेनुअल टिकट बॉक्स जारी किया गया था। इसके बाद पूरे दिन यात्रियों को मेनुअल टिकट जारी किया गया। वहीं हैप्पी कार्ड पर सफर करने वाले यात्रियाें को किसी प्रकार परेशानी ना हो, इसके लिए आईडी चैक कर सफर करने दिया गया।
- अनिल कुमार, ड्यूटी इंस्पेक्टर, हरियाणा रोडवेज डिपो, झज्जर