{"_id":"5860146e4f1c1bec14eeb5c1","slug":"serried-mist-moving-vehicle-killing-two-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध के चलते भिड़े वाहन, दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध के चलते भिड़े वाहन, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Mon, 26 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। धुंध के चलते हुई सड़क दुर्घटनाओं में शनिवार देर सांय 2 लोगों को मौत हो गई। वहीं इन हादसों में दो अन्य लोग घायल भी हुए। शनिवार रात को दादरी दादरी तोए के पास बाइक सवार को ट्राले ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार मुनीमपुर निवासी चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं अजय और कमल घायल हो गए, जिन्हें उपचार के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों के अनुसार वे अपने किसी काम से फर्रूखनगर गए थे, वहां से वे देर शाम को अपने गांव लौट रहे थे। जिस दौरान दादरी के पास अज्ञात ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
कैंटर और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत
वहीं एक अन्य दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। झज्जर-छुछकवास मार्ग पर गांव तलाव के पास कैंटर और ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें कैंटर चालक युधिष्ठिर निवासी यावापुर डिबई की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि कैंटर झज्जर से छुछकवास की ओर जा रहा था कि सामने से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।