{"_id":"611bf8658ebc3ea4b93e720d","slug":"selection-of-team-of-jhajjar-district-for-khelo-haryana-state-swimming-competition-bahadurgarh-news-rtk6211993108","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो हरियाणा राज्य स्वीमिंग प्रतियोगिता के लिए झज्जर जिले की टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो हरियाणा राज्य स्वीमिंग प्रतियोगिता के लिए झज्जर जिले की टीम का चयन
विज्ञापन
खेलो हरियाणा स्वीमिंग ट्रायल में भाग लेते तैराक।
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। एचएल सिटी के ऑल वैदर स्वीमिंग पूल में आयोजित जिला स्तरीय स्वीमिंग प्रतियोगिता के जरिए ट्रायल लेकर झज्जर जिले की तैराकी टीम के खिलाड़ियों का चयन किया गया। यह टीम खेलो हरियाणा राज्य स्वीमिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी।
इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अलग-अलग गांव व शहर से अंडर-18 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। भारतीय तैराकी संघ के सह सचिव और हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने तैराकी प्रतियोगिता के ट्रायल की शुरुआत की। स्वीमिंग ट्रायल में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अनिल खत्री ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण खिलाड़ियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी हैं। उनकी तैयारियां भी प्रभावित हुई हैं, मगर खिलाड़ियों का हौसला मजबूत है। मजबूत हौसले और तकनीकी दक्षता के बल पर ही हरियाणा के तैराक विश्व स्तर पर नाम कमा रहे हैं।
खेलो हरियाणा के तहत जिला स्तरीय ट्रायल में जिलेभर से 50 तैराकों ने हिस्सा लिया। सभी तैराकों ने फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रॉक, बटरफ्लाई, बेस्ट स्ट्रॉक और आईएम में अपनी प्रतिभा दिखाई। ट्रायल में सफल होने वाले तैराक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला खेल विभाग की ओर से तैराकी कोच रविंद्र सिंह की देखरेख में ट्रायल प्रक्रिया पूरी की गई। कोच रविंद्र ने बताया कि खेलो हरियाणा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 से 29 अगस्त तक गुरुग्राम में होगी। भरोसा है कि झज्जर जिले से चयनित तैराक इस प्रतियोगिता में भाग लेकर पदक हासिल करेंगे।