{"_id":"686829272d5330906001c1a5","slug":"seema-won-two-gold-medals-in-world-police-and-fire-games-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-115889-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सीमा ने वर्ल्ड पुलिस व फायर गेम्स में जीते दो गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सीमा ने वर्ल्ड पुलिस व फायर गेम्स में जीते दो गोल्ड मेडल
विज्ञापन
-फोटो 58 : वर्ल्ड पुलिस व फायर गेम्स में गोल्ड जीतने वाली परनाला गांव की बहू सीमा। स्रोत परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। अमेरिका के बर्मिंघम में चल रहे वर्ल्ड पुलिस व फायर गेम्स 2025 में बहादुरगढ़ के परनाला गांव की बहू सीमा ने कराटे स्पर्धा में दो गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। परनाला गांव के भूप सिंह राठी के बेटे सूरज राठी और उनकी पत्नी सीमा 2018 से आसाम राइफल में देश की सेवा कर रहे हैं। सीमा ने इससे पहले भी अनेकों अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया है।
सूरज ने बताया कि अमेरिका में 27 जून से 6 जुलाई तक वर्ल्ड पुलिस व फायर गेम्स का आयोजन किया गया है। इसमें सीमा ने टीम काता व टीम कुमिते दोनों स्पर्धाओं में ही स्वर्ण पदक हासिल किया है। सीमा और सूरज दोनों ने 2015 में नेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर एशियन कराटे चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया था।
इसके बाद सीमा और सूरज दोनों 2018 में स्पोर्ट्स से आसाम राइफल में भर्ती हो गए थे। सीमा और सूरज दोनों ने इस दौरान अनेकों राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी मेहनत का लोहा मनवाया और देश व प्रदेश का नाम रोशन किया। सीमा के अमेरिका में पदक जीतने की सूचना से गांव व परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
-फोटो 58 : वर्ल्ड पुलिस व फायर गेम्स में गोल्ड जीतने वाली परनाला गांव की बहू सीमा। स्रोत : परिजन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -