{"_id":"6499e7296b1f0193f10d7f24","slug":"security-personnel-killed-in-road-accident-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-774-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में सुरक्षा कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में सुरक्षा कर्मी की मौत
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सोमवार की सुबह रोहद बाइपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद अमल में लाई जाएगी।
मृतक की पहचान उदय प्रताप के रूप में हुई है। उदय प्रताप मूलत: बिहार का रहने वाला है और रोहद गांव स्थित एक कंपनी में रहता था । यहां सुरक्षाकर्मी के तौर पर कार्यरत था। सोमवार की सुबह रोहद बाइपास पर मैरिनो कम्पनी के सामने वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह वहां गिर गया। राहगीरों ने उसे संभाला और गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि उदयप्रताप एक बेटे का पिता था।
सड़क दुर्घटना में फैक्ट्री कर्मी घायल
बहादुरगढ़। जाखौदा गांव के निकट एचपी पेट्रोल के पास सड़क दुर्घटना में एक फैक्टरी कर्मी घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने संभाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान बिहार निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है। धर्मेंद्र गांव जाखौदा में किराये के मकान में रहता है और एक फैक्टरी में नौकरी करता है। शनिवार की शाम वह फैक्टरी से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। जब वह एचपी पेट्रोल के पंप के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते वह सड़क पर जा गिरा और बेसुध हो गया। राहगीरों उसे अस्पताल ले गए। उसके सिर के अलावा शरीर के अन्य कई अंगों पर चोटें आई हैं।