फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Security arrangements checked in Bahadurgarh after the accident at Gokulpuri metro station.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर हादसे के बाद बहादुरगढ़ में जांची सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 11 Feb 2024 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 11 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements checked in Bahadurgarh after the accident at Gokulpuri metro station.
बहादुरगढ़। तीन दिन पहले गोकुलपुरी स्टेशन पर हुए हादसे की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से शनिवार को बहादुरगढ़ में मेट्रो लाइन, स्टेशन और यार्ड में बने भवनों की सुरक्षा को जांचा गया। पूरे नेटवर्क में सुरक्षा संबंधी जांच के निर्देश मेट्रो के सभी विभागों को दिए गए हैं। ये निर्देश प्रबंधन निदेशक डाॅ. विकास कुमार ने गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर हुई अप्रत्याशित गंभीरता को देखते हुए दिए है। इसी के तहत शनिवार को सुरक्षा जांची गई। इसमें बहादुरगढ़ में मेट्रो पिल्लरों को देखा गया कि कहीं कोई क्षतिग्रस्त तो नहीं है।
विज्ञापन

डीएमआरसी घटना से संबंधित परिस्थितियों की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए पूरे नेटवर्क में सुरक्षा संबंधी जांच की जा रही है। सभी विभागों के आला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बहादुरगढ़ में ग्रीन लाइन के तीन मेट्रो स्टेशन हैं और मेट्रो यार्ड भी हैं। मेट्रो यार्ड में स्टाफ क्वार्टर के लिए हाई राइज बिल्डिंग भी बनी हुई है। डीएमआरसी के कार्पोरेट संचार के मुख्य कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर एक घटना के दौरान अप प्लेटफार्म की ओर स्टेशन की दीवार का एक हिस्सा वीरवार सुबह 11 बजकर 4 मिनट पर टूट कर सड़क पर गिर गया, इसमें पांच लोग घायल हो गए। उन्हें तुरंत चिकित्सा के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हालांकि घायलों में से एक की बाद में मृत्यु हो गई थी। शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed