फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sector-6 resident Rambhaj Nehra got the potholes filled at his own expense, the councillor praised him

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-6 निवासी रामभज ने अपने खर्चे से भरवाए गड्ढे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Sector-6 resident Rambhaj Nehra got the potholes filled at his own expense, the councillor praised him
-फोटो 53 : सेक्टर-6 निवासी रामभज नेहरा को मिठाई खिलाते पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा। स्रोत पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 की सड़कों की जर्जर हालत से परेशान लोगों को अब कुछ राहत मिली है। लंबे समय से सड़कों में गहरे गड्ढे पड़े हुए थे, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
स्थानीय निवासियों ने इस मुद्दे को लेकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से भी मुलाकात की थी, लेकिन उन्होंने बजट की कमी का हवाला देकर फिलहाल गड्ढे भरवाने में असमर्थता जताई थी।
विज्ञापन

इस स्थिति को देखते हुए सेक्टर-6 निवासी और समाजसेवी रामभज नेहरा ने एक सराहनीय पहल की। उन्होंने अपनी नेक कमाई से सेक्टर की मार्केट, पुलिस चौकी और अपने मकान के आसपास की टूटी सड़कों में पड़े गड्ढों को भरवाया। गड्ढों में रोड़ी डलवाई गईं, ताकि सड़कें ठीक हो सकें और लोगों की परेशानी दूर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाई और धन्यवाद ज्ञापित किया। पार्षद ने कहा कि अगर हर नागरिक इसी तरह समाज हित में योगदान दे, तो शहर की तस्वीर बदल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed