फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Seats full in MA Geography, vacant in other subjects

Jhajjar-Bahadurgarh News: एमए भूगोल में सीटें फुल, बाकी विषयों में खाली

Thu, 25 Jul 2024 06:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 25 Jul 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Seats full in MA Geography, vacant in other subjects
बादली। चौधरी धीरपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर में दाखिला प्रक्रिया के तहत स्नातकोत्तर कक्षाओं (पीजी) में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए भूगोल विषय में सबसे ज्यादा विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हिंदी विषय के प्रति छात्र कम रूचि ले रहे है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 जुलाई तक जारी है। आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन 27 जुलाई तक होगा।
विज्ञापन

काॅलेज में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास और भूगोल विषय उपलब्ध हैं। छात्र भूगोल के प्रति ज्यादा आकर्षित हैं। महाविद्यालय प्राचार्य आनंद काद्यान ने बताया कि महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं के संदर्भ में रजिस्ट्रेशन की सुविधा नि:शुल्क प्रदान की जा रही है। पीजी कक्षाओं में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र संबंधित साइट पर स्वयं भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एमए के लिए 210 सीटें निर्धारित हैं, जिसमें अभी तक 103 रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
विज्ञापन



30 को आएगी मेरिट लिस्ट
प्रवेश इंचार्ज पूनम रानी ने बताया कि आनलाइन प्रक्रिया के तहत पहली राउंड की काउंसिलिंग के तहत पीजी कक्षाओं की प्रथम मेरिट लिस्ट 30 जुलाई को जारी होगी। मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्रों को 30 जुलाई से 2 अगस्त तक फीस जमा कर सीट कंफर्म करनी होगी। 5 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग और 6 अगस्त को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा से खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमए विषय
सीटें
रजिस्ट्रेशन

अंग्रेजी
60
24

भूगोल
30
33


हिंदी
60
18

इतिहास 60
28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed