{"_id":"6657c14eb8a236ac8f0c7fc4","slug":"scorched-in-484-degree-mercury-trouble-due-to-storm-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110684-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 48.4 डिग्री पारे में झुलसे, आंधी से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 48.4 डिग्री पारे में झुलसे, आंधी से आफत
Thu, 30 May 2024 05:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 30 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
बुधवार की शाम चली तेज आंधी के बीच छाया धूल का गुब्बार।
झज्जर/बहादुरगढ़। नौतपा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू चल रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर में लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। हर तबका गर्मी से बेहाल है। शाम को झज्जर में काले बादल छाए। 14 किलोमीटर हवा की तेज रफ्तार रही। बहादुरगढ़ में आंधी से आफत आई। कई जगह पेड़ टूटकर गिरे। नौतपा के पांचवें दिन भी तापमान ने रिकार्ड तोड़ा। बुधवार को अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री तक पहुंच गया। यह अब तक का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान माना जा रहा है। शाम चार बजे कुछ देर के लिए मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में बादलवाही छा गई, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद तेज धूप निकल आई।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सिंध बलुचिस्तान और थार की शुष्क गर्म पछुआ रेगिस्तानी हवाओं ने इलाके से नमी को सोख लिया है। चहुंओर भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर उष्ण लहर व उष्ण रात्रि की वजह से आमजन का जीना दुश्वार हो गया है। सुबह से शाम और रात के दौरान लगातार गर्म हवाएं चलने से जिसकी वजह से दिन के तापमान के साथ लगातार रात्रि तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है।
आज से तापमान में गिरावट, एक को बूंदांबदी की उम्मीद : 30 मई से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और हीट वेव लूं की तीव्रता में भी कमी आने लगेगी, क्योंकि हवाओं की दिशा दक्षिणी पश्चिमी होने लगेगी और अरब सागर से दक्षिणी पश्चिमी नमीं वाली हवाएं चलने से आमजन को थोड़ा राहत के आसार बन रहे हैं। 31 मई को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इलाके में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।