फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Scooty rider dies after being hit by tractor

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रैक्टर की टक्कर लगने से स्कूटी सवार की मौत

Tue, 03 Oct 2023 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 03 Oct 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies after being hit by tractor
बहादुरगढ़। गांव गोयला कलां में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से स्कूटी सवार की मौत हो गई। बादली थाना पुलिस ने सोमवार को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान भगवान सिंह निवासी गोयला कलां, झज्जर के रूप में हुई है। शिकायकर्ता गोयला कलां निवासी कृष्ण ने बताया कि उसका ताऊ भगवान सिंह रविवार की शाम करीब 5 स्कूटी पर सवार होकर गांव के बस स्टैंड पर दाढ़ी बनवाने के लिए एक दुकान पर गया था। दाढ़ी बनवाने के बाद जब वापस लौट रहे थे तो बुपनियां रोड के पास पीछे से एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ताऊ स्कूटी सहित रोड पर गिर गए। इस दुर्घटना में उन्हें काफी चोटे आई। गंभीर अवस्था में उन्हें बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक टै्रक्टर सहित मौके से भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन




-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed