{"_id":"67463583b538497fa8004dd6","slug":"schools-opened-after-seven-days-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-115903-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सात दिन बाद खुले स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सात दिन बाद खुले स्कूल
Wed, 27 Nov 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
झज्जर।
प्रदूषण के कारण कई दिनों से बंद पड़े सरकारी व निजी स्कूल मंगलवार से खुल गए। सोमवार तक जिला प्रशासन की तरफ से छुट्टी बढ़ाई गई थी। सोमवार रात तक कोई प्रशासनिक आदेश न आने के चलते स्कूल संचालकों की तरफ से अभिभावकों को मंगलवार से स्कूल खुलने मैसेज भेजे गए। मंगलवार सुबह प्रतिदिन की तरह ही निजी व सरकारी स्कूल खुले। शिक्षा विभाग की तरफ से मंगलवार को स्कूल खुलने के बाद बुधवार से नियमित रूप से पहली से बारहवीं के स्कूल खोलने के आदेश जारी किए हैं। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए सभी जिला उपायुक्तों को पत्र जारी कर दिया है। इसमें लिखा गया है कि 27 नवंबर से नियमित रूप से पहली से बारहवीं कक्षा तक नियमित रूप से कक्षाएं लगाई जाएं।