{"_id":"687167b75dc605f45200bdcd","slug":"sawan-begins-chants-of-bam-bhole-reverberate-in-temples-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116051-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन शुरू : मंदिरों में गूंजे बम भोले के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन शुरू : मंदिरों में गूंजे बम भोले के जयकारे
Sat, 12 Jul 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 52 : काठ मंडी में स्थित शिव-हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
बहादुरगढ़। सावन शुरू होने के साथ ही इस पवित्र माह के पहले दिन शहर के मंदिरों में भीड़ उमड़ी रही। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं। इसकी शुरूआत शुक्रवार से हुई है। सावन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। यही वजह है कि मंदिरों को भी सावन के पहले दिन आकर्षक ढंग से सजाया गया और भोले बाबा की पूजा-अर्चना की गई।
शहर की काठमंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित सियाराम ने बताया कि सावन के सभी सोमवार को भगवान महादेव और मां पार्वती का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। पहले दिन काफी संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष श्रद्धालु भोले बाबा की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सावन के दौरान मंदिर में भक्तों की भीड़ इसी तरह रहेगी। वहीं मंदिर में सावन के पहले सोमवार को लेकर इंतजाम शुरू किए जा रहे हैं।
बेलपत्र की कीमत 120 रुपये प्रति किलो, फूल भी महंगे
बहादुरगढ़ में लाल चौक पर फूलों का व्यापार करने वाले अशोक कुमार ने बताया कि सावन शुरू होते ही बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल की बिक्री शुरू हो गई है। सावन के पहले दिन काफी संख्या में लोग फूल व बेलपत्र लेने के लिए पहुंचे। उनके अनुसार, बेलपत्र 120 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। इसके साथ ही पूजा में इस्तेमाल होने वाले फूल भी रिकाॅर्ड तोड़ महंगे हो गए हैं। इसमें गुलाब का फूल 400 रुपये प्रति किलो, गेंदा का फूल 300 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। फूलों के दाम बढ़ने के पीछे बारिश का होना बताया जा रहा है। अशोक ने बताया कि सबसे ज्यादा महंगा गेंदा का फूल है। 15 साल बाद इतने महंगे दाम पर गेंदा बिका है। वहीं धतूरा 15 रुपये प्रति पीस बिक रहा है।