फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   save cow, Sant Gopaldas, Sant Gopaldas in Jhajjar, Jhajjar

गोवंश को बचाने के लिए एक हो हिंदू : संत गोपालदास

Fri, 07 Oct 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Fri, 07 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
save cow, Sant Gopaldas, Sant Gopaldas in Jhajjar, Jhajjar
बहादुरगढ़। गोभक्तों को संबोधित करते संत गोपालदास। - फोटो : bureau

बहादुरगढ़। गो ग्राम स्वराज यात्रा के तहत संत गोपालदास बृहस्पतिवार को बहादुरगढ़ पहुंचे। परम गोभक्त संत गोपालदास ने शहरवासियों को गोरक्षा/सेवा का संकल्प दिलाया। गोपालदास ने कहा कि यदि गोवंश को बचाना है तो हिंदूओं को एक होना होना ही होगा। गोभक्त संत गोपालदास को शहर के नया गांव बाइपास से सर छोटूराम धर्मशाला तक खुली जीप में लाया गया।

विज्ञापन


इस दौरान उनकी जीप के आगे गोभक्त बाइक के काफिलों में गोमाता की जय के नारे लगाते चल रहे थे। सर छोटूराम धर्मशाला में पहुंचने पर धर्मशाला अध्यक्ष सज्जन सिंह दलाल ने अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ संत गोपालदाल का स्वागत किया। अपने संबोधन में संत गोपालदास ने कहा कि उनका यह कार्यक्रम गऊ ग्राम स्वराज यात्रा के तहत किया जा रहा है। यह यात्रा समस्त हरियाणा से होकर गुजरेगी। इस यात्रा के माध्यम सें गोवंश की दुर्दशा, गोचरान की भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त करवाना, खेतों में रासायनिक खाद की जगह गोवंश के गोबर का प्रयोग, सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को सरकार से सहारा दिलाने को समाज के सहयोग से सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


संत गोपालदास ने कहा कि उन्हें भाजपा से उम्मीद थी कि सरकार आने पर संसद में गोरक्षा बिल पारित होगा लेकिन होने के बाद भी गोरक्षा बिल नहीं ला पा रही है। इस अवसर पर संत गोपालदास से प्रभावित होकर भयराम राठी नामक व्यक्ति ने अपना संपूर्ण जीवन गोसेवा व अन्य सामाजिक कार्यों में लगाने का निर्णय लिया। संत गोपालदास ने 7 नवंबर को जंतर-मंतर पर सभी गोसेवकों को आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर गोरक्षा दल, गोरक्षक सेना, श्री श्याम सेवा समिति माजरा, गोधन सेवा समिति सांखोल, श्री राधे गोसेवा समिति नया गांव रोड, ह्यूमन सोसाइटी, श्री श्याम बाबा जनसेवा समिति, वीरेंद्र कौशिक, भारत नागपाल, राजेश खतरी, बुल्लड़ पहलवान, नवीन दलाल, अजीत दलाल, सुनील छिल्लर, बिजेंद्र राठी, सुशील राठी, सुदामा तायल, रमेश राठी, संजीव मलिक, अमित आर्य, कृष्ण चावला, ललित यादव, सुदामा तायल सहित अनेक गोभक्त उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed