फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sarpanch met Development Panchayat and Cooperation Minister regarding development works

Jhajjar-Bahadurgarh News: पार्षद का आरोप-अवैध कॉलोनी में गली बनवाकर काम पर पर्दा डाल रहे अधिकारी

Sat, 29 Jun 2024 05:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 29 Jun 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch met Development Panchayat and Cooperation Minister regarding development works
पत्रकारों से बातचीत करते पार्षद जितेंद्र राठी व अन्य।
बहादुरगढ़। इनलो नेता एंव पार्षद जितेंद्र राठी ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद की ओर से अवैध कॉलोनी में गली बनवा दी गई, लेकिन अब नगर परिषद के अधिकारी खुद ही उस काम पर पर्दा डालने में जुट गए हैं। राठी का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में भूमाफियों को नगर परिषद चेयरपर्सन व अधिकारियों का पूर्ण संरक्षण प्राप्त है। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लाइनपार क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 के न्यू पटेल पार्क के नाम से लगे टेंडर के नाम पर अवैध कॉलोनी में सीसी की गली बना दी गई है, जिसमें नगर परिषद चेयरपर्सन, अधिकारियों व ठेकेदार की मिलीभगत के लिए भूमाफिया को लाभ पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में एक ओर अवैध कॉलोनियों से आम लोगों को तो नुकसान हो रहा है, साथ ही नगर परिषद को भी राजस्व की क्षति की जा रही है।पार्षदों द्वारा विकास कार्यों के टेंडर लगाए जाने की बात की जाती है तो उन पर अनेक आपत्तियां लगाकर रद्द कर दिए जाते हैं। पार्षद जितेंद्र राठी ने आरोप लगाया कि नगर परिषद में अव्वल तो टेंडर लगाए ही नहीं जाते और यदि लगाए भी जाते हैं तो उनमें भारी गोलमाल किया जाता है। टेंडर किसी अन्य वार्ड के विकास कार्य के लिए लगाए जाते हैं लेकिन वह काम किसी अन्य अवैध कॉलोनी में करा दिया जाता है। दो साल से विकास का काम नहीं हुआ। राठी ने इसकी जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पत्रकार वार्ता के दौरान इस मौके पर पार्षद बिजेंद्र दलाल, पार्षद मोहित राठी, पार्षद रमन यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामनिवास सैनी, सतीश राठी, अंकित चुघ, सूरज सिंह, अजय कादियान, मनीष अहलावत माैजूद रहे। ्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed