फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sarpanch accused of assault, asked to withdraw corruption complaint

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरपंच पर हमले का आरोप, कहा-भ्रष्टाचार की शिकायत वापस ले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch accused of assault, asked to withdraw corruption complaint
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

गांव कसार निवासी महेंद्र ने गांव के सरपंच टोनी और परिवार के कई लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।शिकायत के अनुसार 11 फरवरी की शाम 6 बजे वह पंचायती घर के पास चौराहे से गुजर रहे थे। इसी दौरान सरपंच ने ट्रैक्टर-ट्रॉली स्कूटी के सामने लगा दिया।
आरोप है कि सरपंच ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाया और कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत वापस ले। कुछ देर बाद सरपंच अपने भाई और अन्य 8-10 लोगों के साथ काले रंग की गाड़ी में मौके पर पहुंचा और लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में घायल महेंद्र को ग्रामीणों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed