भारत गौरव रत्न स्वस्ति धाम प्रणेता गणनी आर्यिका 105 स्वस्ति भूषण माता के कर कमलों द्वारा जयपुर में दीक्षार्थी सरोज की भव्य दीक्षा होने जा रही है। इसी शुभ प्रसंग पर दीक्षार्थी सरोज की मंगल गोद भराई और भव्य बिंदोरी का मंगल कार्यक्रम वीरवार को बहादुरगढ़ में धूमधाम से संपन्न हुआ।
दीक्षार्थी सरोज की शोभायात्रा बेटी मोना जैन पत्नी दीपक जैन के सेक्टर 6 स्थित घर से प्रारंभ होकर श्री 1008 पद्मप्रभु दिगंबर जैन मंदिर तक गाजे-बाजे के साथ संपन्न हुई। शहर के मेन बाजार में से निकली शोभायात्रा को हजारों लोगों ने देखा। मंदिर में महिलाओं ने नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। काफी संख्या में परिवारजन व अन्य लोगों ने गोद भराई का कार्यक्रम किया। उनके नाती-नातिन वैभव जैन और भूमि जैन ने भी गोद भराई करके आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में प्रधान राकेश जैन, अरविंद, लाला लाजपत राय, संजय जैन, नरेंद्र, पवन, पंकज, विक्रांत, दीपक, मनीष, प्रतीक, अमित, नवीन जैन आदि गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
-फोटो 10 : शोभायात्रा में रथ पर विराजमान दीक्षार्थी सरोज व साथ में हैं परिजन।