फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sanjha market will be established again near Ghantaghar in the city

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में घंटाघर के पास दोबारा लगेगा सांझा बाजार, होगी साफ-सफाई

Tue, 27 Feb 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 27 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sanjha market will be established again near Ghantaghar in the city
झज्जर। नवनियुक्त जिला नगर आयुक्त परवेश कादियान ने सोमवार को शहर की सरकार के साथ शहर का दौरा कर समस्याएं जानकारी और उनका निराकरण करने के आदेश दिए। इसकी शुरुआत पुराना घंटाघर रोड से की गई। चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने बताया कि यहां पहले बाजार लगता था, लेकिन अब बंद हो गया है।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त ने कहा कि करनाल की तर्ज पर यहां दोबारा सांझा बाजार शुरू किया जा सकता है। इस एरिया की साफ-सफाई कराई जाए। इसके बाद सभी पुराना डाकखाना के पास बने शौचालय की हालत देखने पहुंचे। टीम ने पाया कि यूरिनल अंदर बने हुए हैं और लोग बाहर ही शौच कर देते हैं। इससे सफाई में दिक्कत आती है। इसलिए दीवार को तोड़ा जाएगा और दुकानदार व आम जनता को दिक्कत नहीं आए। इसके बाद टीम शहीदी पार्क पहुंची। यहां पर बुआ हसन तालाब की दीवार टूटी हुई थी। उसकी तारबंदी करने के निर्देश दिए ताकि कोई हादसा न हो। फिलहाल यहां अस्थायी काम किया गया है, लेकिन उसका फायदा नहीं हो रहा। पार्क के एक हिस्से की साफ-सफाई सही न होने पर ठेकेदार के सुपरवाइजर को उसे ठीक करने के निर्देश दिए। वहीं मंगलीराम पार्क में भी आम जनता के लिए बैठने के लिए बनाए गए शेड जर्जर मिले। उनका मलबा गिरता मिला। चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने बताया कि इन एस्टीमेट मुख्यालय को भेजे गए हैं। मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी केके यादव, जयपाल, एमई मनदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed