फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sanitation workers' strike ends, 450 tonnes of garbage picked up

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, उठाया 450 टन कूड़ा

Fri, 21 Feb 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 21 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike ends, 450 tonnes of garbage picked up
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। कई दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी और ईओ संजय रोहिल्ला की ओर से मिले आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की है। चेयरपर्सन और अधिकारियों ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही उन्हें चार माह का वेतन दिलाया जाएगा। हड़ताल खत्म होने के बाद शहर में चार दिनों में जमा हुआ 450 टन कूड़े का उठान किया गया। इससे शहरवासियों के साथ-साथ बाजारों में दुकानदारों को भी काफी राहत मिली है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान शहर में सफाई न होने के कारण चारों तरफ कूड़ा फैल गया था।
घर-घर से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भी नहीं पहुंची। ऐसे में न केवल बाजार में दुकानदारों बल्कि कॉलोनी के लोगों को भी कूड़े को लेकर परेशानी होने लगी थी। कर्मियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद शहरवासियों ने काफी राहत ली है।
विज्ञापन

वीरवार को शहर के रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक, नाहरा-नाहरी मार्ग पर फ्लाईओवर से पहले, नजफगढ़ रोड, बालौर रोड, लाइनपार क्षेत्र बराही फाटक, झज्जर रोड पर सब्जी मंडी, सिविल अस्पताल के नजदीक समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों से कूड़े का उठान किया गया। नाहरा-नाहरी रोड के दुकान चांद सिंह, विक्रम शर्मा, रेलवे रोड के दुकानदार संजीव कुमार, सतेंद्र शर्मा, नीरज कुमार, सिविल अस्पताल के नजदीक दुकानदार हरिओम, रामकंवार व नजफगढ़ रोड के दुकानदार गौरव कुमार, रवि, राहुल ने कहा कि कई दिनों से शहर में कूड़े का उठान नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed