{"_id":"6840a80f325dfda21c06c133","slug":"sanitation-workers-declare-that-until-salaries-are-not-paid-there-will-be-no-cleaning-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-115235-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मियों का एलान, जब तक तन्ख्वाह नही, तब तक सफाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मियों का एलान, जब तक तन्ख्वाह नही, तब तक सफाई नहीं
Thu, 05 Jun 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 55 : नगर परिषद कार्यालय के गेट पर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद
बहादुरगढ़। तीन महीने की तन्ख्वाह न मिलने से परेशान सफाई कर्मियों ने एलान किया है कि जब तक तन्ख्वाह नहीं मिलेगी, तब तक सफाई नहीं करेंगे। सफाई-कर्मियों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सफाई कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
नगर परिषद बहादुरगढ़ में ठेके पर लगे सफाई कर्मी मार्च से मई 2025 तक की तन्ख्वाह नहीं मिलने पर हड़ताल करने पर मजबूर हैं। सफाई कर्मचारी अनिल प्रधान, मोनू, सागर, विजय, राजकुमार, सनी, अमित, दर्शना, सरोज, पिंकी, अनिता, रानी, सुनील, सोनू, प्रवीन ने कहा कि मार्च में दी गई तन्ख्वाह के दौरान अधिकारियों ने कहा था कि दिसंबर 2025 तक की तन्ख्वाह देने की अप्रूवल मिली है। इसके बाद फिर से तन्ख्वाह रुक गई है। तीन माह की तन्ख्वाह न मिलने से उन्हें अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
कर्मचारियों ने कहा कि वेतन न मिलने की वजह से उनके समक्ष भूखे मरने की नौबत आ गई। वह ठेकेदार से भीख नहीं मांग रहे, बल्कि उनका जो वेतन बनता है वही मांग रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि किराना स्टोर चलाने वालों ने उन्हें उधार में सामान तक देना बंद कर दिया।
विज्ञापन
वेतन को लेकर वह धरना, प्रदर्शन व हड़ताल तक कर चुके हैं, मगर सिवाय आश्वासनों के कुछ नहीं मिला। अब यह हड़ताल तब तक समाप्त नहीं होगी, जब तक कर्मचारियों के खातों में बकाया वेतन नहीं आ जाता। कर्मचारी अनिल ने कहा कि बकाया वेतन लेकर हर बार उन्हें अधिकारियों व ठेकेदार का आश्वासन ही मिला है। हर बार वह आश्वासन पर विश्वास करके अपना धरना समाप्त कर देते है। मगर इस बार वह ऐसा नहीं करेंगे। जब तब उनका पिछला बकाया वेतन नहीं मिला जाता वे धरना समाप्त नहीं करेंगे।