{"_id":"6a942085bb7542ea980ff1d4","slug":"sanitation-system-stalled-garbage-piles-mounting-on-the-streets-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-126710-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई व्यवस्था ठप : सड़कों पर बढ़ता जा रहा कूड़े का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व्यवस्था ठप : सड़कों पर बढ़ता जा रहा कूड़े का ढेर
Sun, 30 Aug 2026 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो-51: बहादुरगढ़ में बराही रोड पर पड़ा कूड़ा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 25वें दिन भी जारी रही। सफाई नहीं होने से शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर करीब 600 टन कूड़ा एकत्रित हो गया है। सफाई व्यवस्था ठप होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। वहीं सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय के गेट पर धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक सफाई कार्य शुरू नहीं किया जाएगा।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारी एवं अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों को लागू करना तथा एचकेआरएन को भंग करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार और सफाई कर्मचारी नेताओं के बीच 17 मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन अभी तक इन मांगों को लेकर कोई पत्र जारी नहीं किया गया है।
कर्मचारियों के अनुसार 6 अगस्त से शुरू हुई हड़ताल को कई बार आगे बढ़ाया गया। सरकार की ओर से बातचीत के लिए नहीं बुलाए जाने के कारण हड़ताल को लगातार बढ़ाया गया है। धरने की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड़, इकाई कैशियर मुकेश बालगुहेर, वरिष्ठ उपप्रधान लीलाराम, उपप्रधान अजय, महिला उपप्रधान ऊषा देवी, सहसचिव होशियार सिंह दरोगा, इकाई ऑडिटर सुनील, प्रचार सचिव सरोज, जिला ऑडिटर संदीप टॉक, इकाई सदस्य इंद्रमल, जय भगवान और सुनीता, जिला सदस्य सोनू, पूर्व कैशियर संदीप, नंदराम दरोगा और कुलदीप दरोगा मौजूद रहे।