फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sangharshsheel Jan-Kalyan Seva Samiti conducted a tree plantation drive beneath the metro line.

Jhajjar-Bahadurgarh News: संघर्षशील जनकल्याण सेवा समिति ने मेट्रो के नीचे चलाया पौधरोपण अभियान

Sun, 05 Jul 2026 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 05 Jul 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Sangharshsheel Jan-Kalyan Seva Samiti conducted a tree plantation drive beneath the metro line.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए संघर्षशील जनकल्याण सेवा समिति द्वारा दिल्ली-रोहतक रोड पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। यह अभियान ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से लेकर टाटा शोरूम तक चलाया गया, जिसके तहत मेट्रो के नीचे लगभग 30 पौधे कनेर और टीकोमा के रोपे गए।
समिति के प्रधान संजय कलसन ने बताया कि संस्था पर्यावरण के प्रति पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी करीब दो साल पहले समिति द्वारा मेट्रो के नीचे पौधे लगाए गए थे। आज वे सभी पौधे बड़े होकर सुंदर फूलों से सुशोभित हैं और शहर की सुंदरता को चार चांद लगा रहे हैं।
विज्ञापन

अभियान के दौरान समिति के सदस्य भूप सिंह ने पर्यावरण का महत्व समझाते हुए कहा कि अब बारिश का मौसम शुरू हो गया है। यह समय पौधारोपण के लिए सबसे उत्तम है, इसलिए हम सभी को अपने आस-पास खाली जगहों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मनीष मास्टर और रामकरण ने पौधों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि केवल पौधे लगाने से हमारा काम पूरा नहीं हो जाता। असली जिम्मेदारी उनकी देखभाल करना है। समिति न केवल पौधे लगा रही है, बल्कि उनके बड़े होने तक पानी और सुरक्षा का पूरा ध्यान भी रखेगी। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed