फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   sager murder case arrest accused prodction warent to delhi police

सागर हत्याकांड के आरोपी 50 हजार के इनामी बदमाश प्रवीन को प्रोडेक्शन वांरट पर ले जाएगी दिल्ली पुलिस

Sat, 11 Sep 2021 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
sager murder case arrest accused  prodction warent to delhi police
मई में दिल्ली के छत्रशाल स्टेडियम में सुशील पहलवान के साथ मिलकर सागर पहलवान की हत्या करने के आरोपी 50 हजार के इनामी बदमाश को दिल्ली पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जाएगी। दिल्ली मॉडल टाउन पुलिस ने प्रवीन को दिल्ली ले जाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के जांच अधिकारी का कहना है कि सोमवार को आरोपी को मामले में शामिल तफ्तीश करने के लिए अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेने का प्रयास किया जाएगा। आरोपी प्रवीन के खिलाफ झज्जर, राजस्थान व दिल्ली के थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने सहित छह मामले दर्ज है जबकि अवैध हथियार सहित पकड़े जाने का बेरी पुलिस थाने में भी मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

बेरी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। बेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे वीरवार को अदालत में पेश किया था जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आरोपी ने 4-5 मई की रात को ओलंपियन पहलवान सुशील के साथ मिलकर पहलवान सागर धनखड़ के साथ मारपीट की थी जिससे उसकी मौत गई थी। आरोपी की पहचान झज्जर जिले के दहकोरा गांव निवासी प्रवीन उर्फ चोटी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली की प्रवीण उर्फ चोटी निवासी गांव दहकोरा जिला झज्जर ने सुशील पहलवान दिल्ली के साथ पहलवान सागर धनखड़ की छत्रशाल स्टेडियम दिल्ली में मार पिटाई की थी। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। वारदात के संबंध में 4-5 मई को थाना मॉडल टाउन दिल्ली में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। जिसके पश्चात दिल्ली पुलिस की ओर से इस मामले के आरोपी प्रवीन को पकड़ने के लिए 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

वर्जन
दिल्ली पुलिस के 50 हजार के इनामी बदमाश को झज्जर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस अब आरोपी को सोमवार को दिल्ली ले जाने के लिए अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर देने की मांग करेगी।
- मंगेश त्यागी, जांच अधिकारी, मॉडल टाउन थाना, दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed