{"_id":"656a32312fa4b76c8f07368a","slug":"safety-tanks-are-emptying-on-the-roadside-spreading-foul-smell-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-5942-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सेफ्टी टैंक कर रहे सड़क किनारे खाली, फैला रहे दुर्गंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सेफ्टी टैंक कर रहे सड़क किनारे खाली, फैला रहे दुर्गंध
Sat, 02 Dec 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। मल-मूत्र अपशिष्ट के टैंकों को सही स्थान पर रिक्त करने की बजाए कुछ चालक इन्हें कहीं भी सड़क किनारे रिक्त कर रहे हैं। इससे गंदगी फैलने के साथ आसपास का वातावरण दुर्गंध से भर रहा है। यह कार्यप्रणाली लोगों के स्वास्थ्य को भी खतरा बनी हुई है। हैरानी की बात है कि यह कार्य कहीं भी सड़कों व बरसाती नालों पर किया जा रहा है।नगर परिषद और जन स्वास्थ्य विभाग में महज 6-6 सेफ्टिक टैंकों के संचालकों का पंजीकरण है, जबकि इनकी संख्या अधिक है। कोसली रोड व सांपला रोड पर दो स्थानों पर मल-मूत्र अपशिष्ट छोड़ा जा रहा हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार अपशिष्ट को खाली करने के लिए जल्द एक बड़ा कुआं बनाया जाएगा। वहीं प्रशासन ने भी कुछ दिनों पहले ही सैफ्टी टैंक संचालकों को पंजीकरण करवाने के लिए कहा था, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में टैंकों की सफाई के बाद अपशिष्ट को जहां-तहां फेंका जा रहा है। इस कार्य को अधिकांश निजी टैंकर अंजाम दे रहे हैं। इन्हें रोकने पर प्रशासन का ध्यान नहीं है।
वर्जन
यदि कोई भी सेफ्टी टैंक को खुले में खाली करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सरकार की सख्त हिदायतें हैं कि सेफ्टी टैंक को खुले में खाली न करें।
- डॉ. सुभिता ढाका, सीईओ, जिला परिषद, झज्जर
विज्ञापन
वर्जन
यदि कोई भी सेफ्टी टैंक को खुले में खाली करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सरकार की सख्त हिदायतें हैं कि सेफ्टी टैंक को खुले में खाली न करें।
विज्ञापन
- डॉ. सुभिता ढाका, सीईओ, जिला परिषद, झज्जर