फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Safai Karamcharis should take a pledge to educate their children: Krishna Kumar

सफाई कर्मचारी प्रण लें कि अपने बच्चों को शिक्षित बनाएंगे : कृष्ण कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Safai Karamcharis should take a pledge to educate their children: Krishna Kumar
फोटो : 4महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह पर सम्मानित करते विधायक लक्ष्मण। संवाद
रेवाड़ी। बाल भवन ऑडिटोरियम में जिलास्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता डीसी अभिषेक मीणा ने की। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन इंजीनियर कृष्ण कुमार ने कहा कि इस जयंती के अवसर पर सभी सफाई कर्मचारियों को यह प्रण लेना चाहिए कि वे अपने बच्चों को शिक्षित बनाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से समाज का विकास किया जा सकता है। समारोह में मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। धारूहेड़ा की छात्रा निवेदया की श्रीराम चंद्र कृपालु भज मन... भजन पर ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से प्रसन्न होकर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने उसे 11 हजार रुपये का सम्मान स्वरूप पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

समारोह में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समूह नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी। वहीं प्रवक्ता सुधीर यादव की ओर से महर्षि वाल्मीकि की जीवन शैली पर केंद्रित स्वरचित गीत से समारोह को शोभायमान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच संचालन का दायित्व निभाया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व डीसी अभिषेक मीणा सहित अन्य अतिथियों ने शहर के सफाई योद्धाओं को उनकी कुशल कार्यशैली के मद्देनजर सम्मानित किया।
समारोह में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना चलाई जा रही है। इस परंपरा के शुरू होने से सामाजिक समरसता और महान संतों की गौरव गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि हम अपने समाज के महापुरुषों को याद नहीं करेंगे तो हमारी सभ्यता के महत्वपूर्ण पहलू इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह जाएंगे। इसलिए सरकार की ओर से धन्ना भगत, कबीरदासजी, महात्मा ज्योतिबा फुले, संत रविदास आदि महापुरुषों की याद में उनकी जयंती पर राज्य व जिलास्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 50 सप्ताह से वे लगातार सफाई कर्मचारियों को साथ लेकर रेवाड़ी को सुंदर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान उनका भी इन कर्मचारियों के साथ अटूट नाता बन चुका है।

-------------

शिक्षा के माध्यम से समाज का विकास संभव
भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा कि रामायण में सीता के पतिव्रता धर्म, भगवान राम के मर्यादित आचरण, लक्ष्मण की सेवा आदि गुणों का सुंदर बखान किया गया है। नगरपरिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव ने कहा कि सभी सफाई कर्मचारी शहर को साफ-सुथरा बनाने में लगे हुए हैं। सफाई कर्मचारियों ने जिस प्रकार से कोविड के समय अपनी डयूटी दी है, उसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed