फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Safai Karamcharis mobilized against the government

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकार के खिलाफ लामबंद हुए सफाई कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Safai Karamcharis mobilized against the government
14jjrp06- झज्जर। कम्युनिटी सेंटर में आयोजित विचार गोष्ठी में पहुंचे सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
झज्जर। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने आगामी 9 नवंबर को महापुकार रैली करने की चेतावनी दी है। शहर के आंबेडकर चौक स्थित कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित विचार गोष्ठी के माध्यम से संघर्ष समिति ने आंदोलन की रणनीति बनाई। इस दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार ने कहा कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से सफाई कर्मचारियों को केवल झाड़ू तक सीमित रखना चाहती है। समिति ने मुख्यमंत्री नायब सैनी की तरफ से जींद में डीएससी समाज की रैली में की गई घोषणाओं को छलावा बताया और कहा कि एक साल बाद भी कोई घोषणा धरातल पर नहीं उतर सकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांग सभी विभागों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की है। सरकार ने बार-बार आश्वासन तो दिए लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि महापुकार रैली के माध्यम से राज्य भर के सफाई कर्मचारी एकजुट होकर सरकार को चेताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आंदोलन को और तेज करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर विचार नहीं किया तो प्रदेशभर में सफाई व्यवस्था ठप हो सकती है। इस दौरान विचार गोष्ठी में शहर के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed