फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sadhu kidnapped Sadhu from Dharuhera and threw it near Dubaladhan village.

धारूहेड़ा से साधु का अपहरण कर मारपीट के बाद दुबलधन गांव के पास फेंका

Mon, 07 Sep 2020 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sadhu kidnapped Sadhu from Dharuhera and threw it near Dubaladhan village.
सामान्य अस्पताल में घायल साधु का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली मीरपुर चौकी के इलाका के गांव मालाहेड़ा के मंदिर से एक साधु और उसके शिष्यों के साथ मारपीट कर साधु का अपहरण कर लिया गया। रात के समय अपहरणकर्ता साधु को उठाकर मारपीट कर घायल करते हुए बेहोशी की हालत में दुबलधन गांव के पास फेंक गए। साधु की तलाश करते हुए धारूहेड़ा पुलिस भी झज्जर पहुंच गई थी। इसी बीच साधु के संपर्क में आए लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल अवस्था में साधु को झज्जर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद धारूहेड़ा पुलिस साधु को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

धारूहेड़ा पुलिस का कहना है कि बाबा पर तांत्रिक विद्या करने और एक महिला से छेड़खानी के आरोप लगाए गए हैं। मामले में क्या सच्चाई है पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। जबकि जान से मारने की नियत से साधु का अपहरण करने वाले आरापियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में रविवार दोपहर को गांव में पंचायत भी हुई थी। वहीं रात के समय चार पांच लोग मंदिर में जा घुसे। उन्होंने साधु के साथ मारपीट करने के अलावा वहां सो रहे उसके दो शिष्यों के साथ भी मारपीट की। आरोपी साधु का अपहरण करने के बाद उसे घायल अवस्था में सुबह करीब 4-5 बजे दुबलधन एरिया में फेंक गए। दिन के समय जब साधु के बारे में सूचना मिली तो धारूहेड़ा पुलिस झज्जर पहुंची और सामान्य अस्पताल में इलाज के बाद साधु को अपने साथ ले गई है। साधु होश्यारानंद से सामान्य अस्पताल बात की गई तो उसने बताया की पिछले चार-पांच साल से मालाहेड़ा के मंदिर में रहता था। महिला से छेड़खानी वाला मामला तो निपट गया था। लेकिन किसने उसके साथ मारपीट की है, इस बात का अभी पता नहीं है।
विज्ञापन

बाबा पर तांत्रिक विद्या और एक महिला से छेड़खानी के आरोप लगे हैं। हालांकि फिलहाल तक मामला पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। मामले की तह तक जाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार कादियान, पुलिस थाना प्रभारी धारूहेड़ा, जिला रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed