फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sacrifice of martyrs can never be forgotten: DC

शहीदों का बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता : डीसी

Sun, 24 Sep 2023 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 24 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sacrifice of martyrs can never be forgotten: DC
झज्जर। हरियाणा वार हीरोज शहीदी दिवस पर डीसी शक्ति सिंह और एसपी डॉ. अर्पित जैन ने शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित शहीदों को नमन किया। अधिकारियों ने महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि झज्जर जिले के वीरों का देश की आजादी के आंदोलन, दोनों विश्व युद्धों, 1962 में हुए चीन के साथ, 1965, 1971 व कारगिल युद्ध में उल्लेखनीय योगदान रहा है। राजा राव तुलाराम ने 1857 में हुए प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में पूरे जज्बे व जोश के साथ ब्रिटिश फौज के साथ लड़ाई लड़ी। उस समय दुनिया की सबसे अव्वल ब्रिटिश फौज ने राव तुलाराम की बहादुरी, युद्ध कौशल और लड़ाई के मैदान में नेतृत्व क्षमता का लोहा माना था। उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर होशियार सिंह की बहादुरी की मिसाल आज युवा पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करती है। डीसी ने कहा कि जिले में दो -दो विक्टोरिया क्रॉस विजेता और अनेक वीर योद्धा शौर्य चक्र से सम्मानित हैं जो इस वीर भूमि का गौरव बढ़ा रहे हैं। वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान की बदौलत आज भारत दुनिया के अग्रणी देशों की कतार खड़ा हुआ है।
विज्ञापन

ऐसे वीर योद्धाओं की गौरव गाथाओं से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। एसपी अर्पित जैन ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के युवाओं का जोश व जज्बा अनूठा है जो देश सेवा को अपना प्राथमिक दायित्व मानता है। देश भक्ति के इस जोश व जज्बे को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व बनता है । इस दौरान एसडीएम झज्जर विशाल, डीएसपी अरविंद दहिया, जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारियों व पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने वीर शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीदों को किया नमन

बेरी। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत उपमंडल बेरी में एसडीएम रविंद्र मलिक के मार्गदर्शन में खंड की समस्त ग्राम पंचायतों में शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को याद किया गया। खंड समन्वयक पूनम सैनी ने बताया कि शनिवार को समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सत्यवान अहलावत की अध्यक्षता में गांव मदाना कलां में शिलाफलकम पर पुष्प अर्पित कर शहीदी दिवस मनाया गया। इसी क्रम में सरपंच बाकरा नीलम व ग्राम सचिव जितेन्द्र, ग्राम पंचायत वजीरपुर में नरेंद्र सरपंच, चेयरमैन ब्लाक समिति बेरी अंजू की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत दुबलधन किरमान में शहीदी दिवस पर शिलाफलकम पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया गया । इस अवसर पर ग्राम सचिव शक्ति सिंह, प्रवीण, दिलावर, अजित सिंह, आनंद प्रकाश, संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed