फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rupees taken out of pocket of government employee on pretext of giving lift In Jhajjar

Jhajjar: लिफ्ट देने के बहाने सरकारी कर्मचारी की जेब से निकाले 40 हजार, बाइक सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम

Thu, 14 Mar 2024 02:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 14 Mar 2024 02:20 PM IST
सार

पीड़ित धर्मपाल ने झज्जर की पंजाब नेशनल बैंक शाखा से वीरवार सुबह 40 हजार निकलवाए थे। जब वह कैनाल रेस्ट हाउस के पास पहुंचा तो उसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने धर्मपाल से रास्ता पूछा। रास्ता पूछने के दौरान ही धर्मपाल ने भी उनसे लिफ्ट मांग ली।

विज्ञापन
Rupees taken out of pocket of government employee on pretext of giving lift In Jhajjar
घटना का सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर में एक सरकारी कर्मचारी से लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों ने उसकी जेब से 40 हजार रूपये निकाल लिए। घटना झज्जर के कैनाल रेस्ट हाउस के पास की है। पीड़ित सरकारी कर्मचारी का नाम धर्मपाल बताया जाता है। पुलिस के अनुसार धर्मपाल पब्लिक हेल्थ में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है।

विज्ञापन


विज्ञापन


धर्मपाल ने शहर की पंजाब नेशनल बैंक शाखा से वीरवार सुबह 40 हजार निकलवाए थे। पैसे निकलवाने के बाद धर्मपाल पैदल ही कैनाल मोड की तरफ आ रहा था। जब वह कैनाल रेस्ट हाउस के पास पहुंचा तो उसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने धर्मपाल से रास्ता पूछा। रास्ता पूछने के दौरान ही धर्मपाल ने भी उनसे लिफ्ट मांग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर बैठने के दौरान नहीं धर्मपाल की जेब से बाइक पर पीछे बैठे युवक ने 40 हजार निकाल लिए और धर्मपाल को बीच रास्ते छोड़कर वहां से फरार हो गए। यह घटना आस पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। जांच अधिकारी मुकेश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed