{"_id":"65f2ba738328248a790a49d0","slug":"rupees-taken-out-of-pocket-of-government-employee-on-pretext-of-giving-lift-in-jhajjar-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: लिफ्ट देने के बहाने सरकारी कर्मचारी की जेब से निकाले 40 हजार, बाइक सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: लिफ्ट देने के बहाने सरकारी कर्मचारी की जेब से निकाले 40 हजार, बाइक सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम
Thu, 14 Mar 2024 02:20 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:20 PM IST
सार
पीड़ित धर्मपाल ने झज्जर की पंजाब नेशनल बैंक शाखा से वीरवार सुबह 40 हजार निकलवाए थे। जब वह कैनाल रेस्ट हाउस के पास पहुंचा तो उसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने धर्मपाल से रास्ता पूछा। रास्ता पूछने के दौरान ही धर्मपाल ने भी उनसे लिफ्ट मांग ली।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर में एक सरकारी कर्मचारी से लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों ने उसकी जेब से 40 हजार रूपये निकाल लिए। घटना झज्जर के कैनाल रेस्ट हाउस के पास की है। पीड़ित सरकारी कर्मचारी का नाम धर्मपाल बताया जाता है। पुलिस के अनुसार धर्मपाल पब्लिक हेल्थ में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपाल ने शहर की पंजाब नेशनल बैंक शाखा से वीरवार सुबह 40 हजार निकलवाए थे। पैसे निकलवाने के बाद धर्मपाल पैदल ही कैनाल मोड की तरफ आ रहा था। जब वह कैनाल रेस्ट हाउस के पास पहुंचा तो उसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने धर्मपाल से रास्ता पूछा। रास्ता पूछने के दौरान ही धर्मपाल ने भी उनसे लिफ्ट मांग ली।
विज्ञापन
बाइक पर बैठने के दौरान नहीं धर्मपाल की जेब से बाइक पर पीछे बैठे युवक ने 40 हजार निकाल लिए और धर्मपाल को बीच रास्ते छोड़कर वहां से फरार हो गए। यह घटना आस पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। जांच अधिकारी मुकेश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है।