फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Running track will be ready by March

Jhajjar-Bahadurgarh News: मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा रनिंग ट्रैक

Sat, 03 Feb 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 03 Feb 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Running track will be ready by March
बहू खेल मैदान में दौड लगाते खिलाड़ी।संवाद
साल्हावास। क्षेत्र के गांव बहू स्थित खेल मैदान में पांच लाख रुपये की लागत से रनिंग ट्रैक बनाया जाएगा। यह ट्रैक पंचायत विभाग के माध्यम से बनेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ठेकेदार को जगह दिखा दी गई है। मार्च के अंत तक यह रनिंग ट्रेक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

यह जिला पार्षद शिवकुमार खोरडा की अनुशांसा पर बनाया जाएगा। खेल मैदान बहू में खेल सेना में तैयारी करने वाले युवा अभ्यास करते हैं। यहां बुजुर्ग और बच्चे भी सुबह शाम टहलने आते हैं। मैदान में खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाओं का आभाव है। मैदान में खरपतवार उगा है। ट्रैक का निर्माण नहीं है। ओपन जिम में सभी सुविधा नहीं है। इसी के चलते खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए स्थानीय पार्षद ने अपने स्तर से खेल मैदान में रनिंग ट्रैक के लिए पांच लाख रुपये की राशि से रनिंग ट्रैक की स्वीकृति दिलवाई है। गौरतलब हो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एथलीट को दौड़ने के लिए इसी तरह का ट्रैक मिलता है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार रनिंग ट्रैक की दिशा उत्तर-दक्षिण होती है।
विज्ञापन




वर्जन
पांच लाख रुपये की लागत से गांव बहू के खेल मैदान में रनिंग ट्रैक बनाया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मार्च के अंत तक रनिंग ट्रैक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहब सिंह, कनिष्ठ अभियंता, पंचायती राज विभाग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed