फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Runner running for good health

अच्छी सेहत के लिए दौड़े धावक

Sun, 11 Jul 2021 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Runner running for good health
बहादुरगढ़। शहर के धावकों की संस्था बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप की स्थापना का एक वर्ष पूरा होने पर दौड़ स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। अपनी सेहत और तंदरुस्ती के लिए बहादुरगढ़ शहर के लोगों ने स्पर्धाओं में भाग लिया।
विज्ञापन

बीआरजी की पहली वर्षगांठ पर 10 जुलाई को धावकों ने 3, 5 और 10 किलोमीटर की दौड़ लगाई। भाग इस दौड़ का आयोजन सेक्टर-9 मेें प्रात: 5:30 बजे किया गया। 10 किलोमीटर ओपन वर्ग मेें चेतन पहले, सुरेश राठी दूसरे और अजय धनखड़ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के धावकों की 10 किलोमीटर दौड़ में नरेंद्र ने पहला, विनोद राठी ने दूसरा और भृगु कुमार ने तीसरा स्थान पाया। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के धावकों की 10 किमी दौड़ में मुकेश दहिया ने पहला, जगदीश राठी ने दूसरा और सतीश देशवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग की 10 किमी दौड़ में नमिता पांडे पहले, प्रियंका सकलानी दूसरे और पूर्वी तीसरे स्थान पर रहीं। आयोजकों ने बताया कि 5 किमी ओपन मेें प्रद्युम्न ने पहला, संजय कुंडू ने दूसरा और शुभम शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 35 वर्ष से अधिक आयु के धावकों की 5 किमी दौड़ में धर्म भगत पहले, दिनेश पांचाल दूसरा और जितेंद्र मलिक तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की 3 किलोमीटर दौड़ स्पर्धा में कौशल ने पहला, आदित्या ने दूसरा और दिव्यम ने तीसरा स्थान पाया। द्वारका से आए नमिता, मनोज पांडे, रोहिणी से मुकेश दहिया, शक्ति राणा, सुरेंद्र दलाल, राकेश डबास, करनाल से आए धावक अजय महतो ने धावकों का हौसला बढ़ाते हुए साथ मेें दौड़ लगाई। दौड़ के बाद ग्रुप के सदस्यों ने त्रिवेणी के पौधे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ सदस्य सुचेत शोकीन ने कहा कि फिट होना उतना मुश्किल नहीं है, जितना लोग सोचते हैं। फिट रहने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करने की जरूरत है। इस दौरान जगदीश राठी, सतीश देसवाल, राम कुमार, बिजय सिंह, नरेंद्र, धर्मबीर, अजय धनखड़, पुष्पेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed